सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर वाराणसी में कहा कि मऊ के हलधरपुर में भागीदारी संकल्प मोर्चा की महापंचायत में अखिलेश यादव शामिल होंगे।
सुभासपा और सपा के गठबंधन के बाद भागीदार संकल्प मोर्चा के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी एक मंच पर आएंगे। इस बारे में पूछने पर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर वाराणसी में कहा कि मऊ के हलधरपुर में भागीदारी संकल्प मोर्चा की महापंचायत में अखिलेश यादव शामिल होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल सभी नेता रैली में आ रहे हैं।
ओवैसी और अखिलेश के धुर विरोधी होने के सवाल पर राजभर ने कहा कि कोई किसी का विरोधी नहीं है। दिल्ली की संसद और लखनऊ के विधानसभा में सभी एक साथ बैठते हैं। 27 तारीख को कौन-कौन से नेता आ रहे हैं सभी का नाम एक बैनर पर लिखवाया जा रहा है। जल्द ही बैनर सामने आ जाएगा। अन्य बातें भी 27 को क्लीयर हो जाएंगी। इसी महापंचायत में राजभर दिखाएंगे कि पूर्वांचल में उनकी ताकत क्या है और कौन-कौन से दल उनके साथ हैं। राजभर और उनके मोर्चा में शामिल घटक दलों के अन्य नेताओं को हलधरपुर ले जाने के लिए हेलीकाप्टर का प्रबंध किया जा रहा है।
अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में जाने के दावे से ही भागीदारी संकल्प मोर्चा के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। सवाल उठ रहे हैं कि इस भागीदारी संकल्प मोर्चे का क्या होगा। इसी के साथ एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पहली बन गए हैं। ओवैसी इस गठबंधन का हिस्सा होंगे इसकी संभावना नहीं के बराबर मानी जा रही है। जन अधिकारी पार्टी अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा भी अब मोर्चा में रहेंगे इस पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
ओवैसी और राजभर ने हाल ही में लखनऊ में बैठक कर एक साथ चुनाव मैदान में जाने का फैसला किया था। इस बैठक में दोनों नेताओं ने तय किया था कि वह अपने साथ प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल को भी जोड़ेंगे। इस प्रयास में दोनों नेताओं ने शिवपाल यादव से मुलाकात भी की थी। ऐसे ही सवाल भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को लेकर भी किए जा रहे हैं। हांलाकि चंद्रशेकर आजाद राजभर के साथ लगातार मिलते जुलते रहे हैं लेकिन मोर्चा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा उनकी तरफ से कभी नहीं की गई। इन परिस्थितियों में ओम प्रकाश राजभर के साथ बहुत छोटे दल ही नजर आ रहे हैं।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...