Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 186

PM मोदी के भाषण की मुरीद हुई पाकिस्तान की सीमा हैदर, चंद्रयान-3 की सफलता से खुश हर साल 23 अगस्त को रखेंगी व्रत

पाकिस्तान की सीमा हैदर ने भारत के चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद खुशी जाहिर की थी। अब सीमा ने एक नए वीडियो में कहा कि मैं प्रधानमंत्री के भाषण से बहुत प्रभावित हुई हूं मैंने यह फैसला लिया है कि हर साल 23 अगस्त को व्रत रखूंगी। पाकिस्तानी महिला ने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंड करने वाली जगह शिवशक्ति की पूजा भी किया करूंगी।

PM मोदी के भाषण की मुरीद हुई पाकिस्तान की सीमा हैदर, चंद्रयान-3 की सफलता से खुश हर साल 23 अगस्त को रखेंगी व्रत

पाकिस्तान की सीमा हैदर काफी समय से सुर्खियों में है। वह इस समय उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने पति सचिन मीना के साथ रह रही है। पाकिस्तान की सीमा हैदर ने भारत के चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद खुशी जाहिर की और अपने घर पर पटाखे फोड़े थे।

हर साल 23 अगस्त को रखेगी व्रत
अब सीमा हैदर का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसरो मुख्यालय में दिए गए भाषण का जिक्र कर रही है। सीमा हैदर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री के भाषण से बहुत प्रभावित हुई हूं, मैंने यह फैसला लिया है कि हर साल 23 अगस्त को व्रत रखूंगी। 

शिवशक्ति की पूजा करेगी सीमा हैदर
पाकिस्तानी महिला ने आगे कहा कि चांद पर चंद्रयान-3 के लैंड करने वाली जगह 'शिवशक्ति' की पूजा भी किया करूंगी। बता दें कि भारत के चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सफल लैंडिंग की थी। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दिन भी रखा था व्रत
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पाकिस्तान की सीमा हैदर ने पूजा अर्चना की थी। पाकिस्तानी महिला ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत भी रखा। इसके बाद चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग के बाद सीमा हैदर ने नोएडा के रबूपुरा में परिवारवालों के साथ जश्न मनाया था। इस दौरान वह अपने पति सचिन मीना के साथ पटाखे भी फोड़े थे।

पाकिस्तान के सिंध की रहने वालीं सीमा हैदर पहले से शादीशुदा हैं। सीमा हैदर पबजी गेम खेलेने के दौरान नोएडा के सचिन मीना के संपर्क में आई थी। फिर दोनों में करीबियां बढ़ गईं। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान की सीमा लांघ नेपाल के रास्ते बस से भारत पहुंचीं और ग्रेटर नोएडा के सचिन के साथ रहने लगी।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...