Breaking News

Sunday, September 29, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 102

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : कई जिलों में मतदान पूरा, अयोध्या में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का बहुप्रतिक्षित चुनाव आज हो रहा है। 45 जिलों में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला है। वहीं दोनों प्रमुख दल 4 जिलों में त्रिकोणीय और 3 जिलों में चतुष्कोणीय मुकाबले के बीच फंसे हुए हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : कई जिलों में मतदान पूरा, अयोध्या में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का बहुप्रतिक्षित चुनाव आज हो रहा है। 45 जिलों में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला है। वहीं दोनों प्रमुख दल 4 जिलों में त्रिकोणीय और 3 जिलों में चतुष्कोणीय मुकाबले के बीच फंसे हुए हैं। वहीं, कुल 75 में से 21 जिलों में भाजपा और एक में सपा के उम्मीदवार नामांकन वापसी के अंतिम दिन ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। बचे हुए 53 जिलों में आज 11 बजे से चुनाव हो रहे हैं, जिसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

एसएसपी शैलेश पांडे ने संभाला मोर्चा
सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट के बाद एसएसपी शैलेश पांडे ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं को उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए बैरियर से दूर जाने को कहा है।

अयोध्या: सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
अयोध्या में मतदान के दौरान कलेक्ट्रेट बैरियर में सपा और भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। बताया गया कि सपा के जिला पंचायत सदस्य मान सिंह का विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ था। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मान सिंह की पिटाई का आरोप लगाया है।

बस में सवार होकर पहुंचे सपा समर्थक सदस्य, भाजपाइयों से झड़प 
बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में शनिवार सुबह लगभग 11 बजे निजी बस में सवार होकर सपा समर्थक सदस्य अन्य सदस्यों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। बस के कलेक्ट्रेट पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसे देख सपाई भी बीच में आ गए। पुलिस ने किसी तरीके से बीच-बचाव कर सदस्यों को अंदर गेट तक पहुंचाया।

हाथरस में भी मतदान पूरा
हाथरस में भी जिला पंचायत के सभी 24 सदस्यों ने मतदान कर दिया है। यहां मतदान पूरा हो चुका है अब सभी को तीन बजे परिणाम घोषित होने का इंतजार है।

कासगंज में पूरा हुआ मतदान
कासगंज जिले में सभी 23 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान कर दिया। अब तीन बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा।

सत्येंद्र बालियान ने प्रशासन पर लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के विपक्ष के प्रत्याशी सत्येंद्र बालियान ने प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव में आकर पार्टी बनकर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के आदेश के बावजूद वोटरों को सहायक उपलब्ध प्रशासन ने कराए हैं। यह सब मंत्री विधायक के कहने पर किया जा रहा है। सत्येंद्र बालियान ने कहा कि वो इसकी शिकायत भी चुनाव आयोग से करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री संजीव बालियान अपने भाई को हराना चाहते हैं। इसके लिए वे सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

बस में सवार होकर पहुंचे सपा समर्थक सदस्य, भाजपाइयों से झड़प 
बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में शनिवार सुबह लगभग 11 बजे निजी बस में सवार होकर सपा समर्थक सदस्य अन्य सदस्यों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। बस के कलेक्ट्रेट पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसे देख सपाई भी बीच में आ गए। पुलिस ने किसी तरीके से बीच-बचाव कर सदस्यों को अंदर गेट तक पहुंचाया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...