मार्च का महीना जून-जुलाई की तरह दहक रहा है। जून में औसत तापमान 41.9 डिग्री है, जबकि मार्च में इन दिनों पारा 42 डिग्री से ज्यादा चल रहा है।
मार्च का महीना जून-जुलाई की तरह दहक रहा है। जून में औसत तापमान 41.9 डिग्री है, जबकि मार्च में इन दिनों पारा 42 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। बुधवार को भी लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। उत्तर प्रदेश में स्थित ताजनगरी आगरा का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा। वहीं झांसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 42.1 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक पांच दिनों तक लू से राहत नहीं मिलने वाली है। पारा अभी और बढ़ सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री पर रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। सुबह 10 बजे के बाद ही पारा 40 डिग्री को पार कर गया। दोपहर में सड़कों के किनारे पेड़ों की छांव तलाशते लोग नजर आने लगे हैं। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण गमछे का प्रयोग बढ़ गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले पांच दिनों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। चार अप्रैल तक लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर सकते हैं। चार अप्रैल तक पारा 43 से 44 डिग्री तक भी पहुंचने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी।
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
झांसी | 42.1 | 20.8 |
आगरा | 42 | 20.5 |
प्रयागराज | 41.9 | 19.2 |
हमीरपुर | 41.2 | 22.2 |
अलीगढ़ | 40.2 | 20.2 |
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...