Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / व्यापार /

  • 0
  • 91

लॉकडाउन फिर से लगने से तेल की मांग में कमी

तेल की मांग में आ रही है कमी:कच्चे तेल की कीमतों में 15 दिनों में 10% की गिरावट, भारत में घट सकती हैं कीमतें

लॉकडाउन फिर से लगने से तेल की मांग में कमी

1.दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91.17 रुपए और डीजल की कीमत 81.47 रुपए प्रति लीटर है

2.वर्तमान में तेल की कीमतों में करीबन 60% टैक्स लगता है


अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। पिछले 15 दिनों में इसमें 10% की कमी हुई है। इस वजह से देश में सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी कर सकती हैं।

64 डॉलर पर पहुंचा कच्चा तेल

जानकारी के मुताबिक कच्चा तेल यानी क्रूड ऑयल इस समय 64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। यह इस महीने की शुरुआत में 71 डॉलर प्रति बैरल था। कच्चे तेल की कीमतों में कमी कमजोर मांग और रिकवरी की वजह से आई है। यूरोपियन शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों में से प्रतिबंध और लॉकडाउन फिर शुरू हो रहा है। तेल की कीमतें हाल के समय में हालांकि काफी बढ़ गई थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि तेल उत्पादक देशों ने अप्रैल तक सप्लाई कट करने का फैसला किया था। उस समय वैक्सीन के आने और पूरी दुनिया में इसके पहुंचने से तेल की कीमतों को बढ़ाने में मदद मिली थी। साथ ही अमेरिका के राहत पैकेज ने भी इसमें मदद की।

लॉकडाउन फिर से लगने से तेल की मांग में कमी

विश्लेषकों के मुताबिक, उधर कुछ बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने फिर से कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाने की शुरुआत कर दी है। इससे मांग में गिरावट आने के आसार हैं। इसका सीधा दबाव तेल की कीमतों पर दिखेगा। कच्चे तेल की गिरती कीमतों के कारण देश में तेलों की कीमतें कम हो सकती हैं। चूंकि आने वाले समय में कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हैं। इसलिए इसकी संभावना ज्यादा है कि कीमतें घट जाएं।

27 फरवरी से नहीं बढ़ी तेल की कीमतें

हालांकि देश में 27 फरवरी के बाद से अभी तक कीमतें स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमतें औसत लेवल पर दिल्ली में 91.17 रुपए प्रति लीटर हैं जबकि डीजल की कीमतें 81.47 रुपए प्रति लीटर हैं। इस साल की शुरुआत से पेट्रोल और डीजल की कीमतें 7.5 रुपए प्रति लीटर बढ़ी हैं। इस वजह से फरवरी में डीजल की मांग 8.5% घट गई थी। पेट्रोल की मांग में 6.5% की गिरावट आई थी।

रोज सुबह तय होती हैं तेल की कीमतें

सरकारी तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे तेल की कीमतों को बढ़ाने या घटाने या स्थिर रखने का फैसला लेती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर यह होचा है। कच्चे तेल की कीमतें करेंसी की चाल पर निर्भर होती हैं। वर्तमान में तेल की कीमतों में करीबन 60% टैक्स लगता है। यह अब तक का ऐतिहासिक रूप से सबसे ज्यादा टैक्स है। इसमें राज्य और केंद्र सरकार दोनों टैक्स लगाती हैं।




Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...