सस्ता हुआ तेल:पांच दिन बाद फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, कोरोना बढ़ने से कच्चा तेल गिरा, आगे भी दाम हो सकते हैं कम
दुनियाभर में कोरोना के केस बढ़ने का असर क्रूड ऑयल, यानी कच्चे तेल की कीमतों पर नजर आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें कम हुई हैं। इसका असर भारत में भी दिखा। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पांच दिन बाद फिर एक बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की है। मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे और डीजल की कीमतों में 23 पैसे की कमी की गई। इसमें अभी और गिरावट का अनुमान है।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब 90.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल 80.87 रुपए प्रति लीटर है। हालांकि, राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल अभी भी 100 रुपए के पार बना हुआ है। यहां पेट्रोल 101.01 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.96 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
शहर | पेट्रोल | डीजल |
कोलकाता | 90.77 | 83.75 |
मुंबई | 96.98 | 87.96 |
चेन्नई | 92.66 | 85.96 |
गुरुग्राम | 88.26 | 81.21 |
नोएडा | 88.81 | 81.21 |
बेंगलुरु | 93.59 | 85.75 |
चंडीगढ़ | 87.14 | 80.57 |
जयपुर | 96.86 | 89.15 |
पटना | 92.89 | 86.12 |
भोपाल | 98.58 | 89.13 |
नोट: कीमत रुपए प्रति लीटर में हैं।
इकोनॉमिक रिकवरी में स्लोडाउन की चिंता बढ़ी
मिस्र की स्वेज नहर में बड़े कार्गो जहाज के कारण पैदा हुए ब्लॉकेज से क्रूड की कीमतों में गिरावट शुरू हुई थी। अब यूरोप के बड़े हिस्से में कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे पूरी दुनिया में इकोनॉमिक रिकवरी में स्लोडाउन की चिंता बढ़ गई है। कोविड-19 को रोकने के लिए लगाए जा रहे प्रतिबंधों से वैश्विक स्तर पर क्रू़ड ऑयल की डिमांड में कमी आने की आशंका जताई जा रही है।
65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंचा क्रूड ऑयल
लगातार नेगेटिव खबरों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई थीं। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 0.78% की गिरावट के साथ 63.65 डॉलर प्रति बैरल पर, जबकि WTI क्रूड 1.05% की गिरावट के साथ 59.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। हालांकि, मंगलवार को सुबह 9.30 बजे ब्रेंट क्रूड 0.23% की तेजी के साथ 65.13 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 0.31% की तेजी के साथ 61.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
कम मांग के कारण क्रूड की कीमतों में गिरावट रहेगी
देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी से रुपए में कमजोरी आएगी। इसका नतीजा यह होगा कि कच्चे तेल की कीमत कम होने से घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटेंगी। IIFL सिक्युरिटीज के अनुज गुप्ता का कहना है कि कोविड-19 के मामले बढ़ने और मांग घटने से क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी आएगी। इसके अलावा चीन की ओर से क्रूड ऑयल के कम आयात से भी इसकी कीमतों पर असर पड़ेगा।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...