Breaking News

Friday, September 20, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 113

मेरठ: पीएम ने मंच से भरी हुंकार बोले- मेरठ वीरों की धरती, अभी तो विकास का ट्रेलर ही देखा, बहुत आगे...

चुनावी अभियान की शुरुआत आज पीएम मोदी ने मेरठ से की। मंच पर हरियाणा यूपी के मुख्यमंत्री के साथ-साथ रालोद प्रमुख जयन्त चौधरी भी मौजूद रहे। गठबंधन के बाद पीएम मोदी और जयन्त संयुक्त रूप से पहली बार साथ दिख। पीएम मोदी पश्चिम उत्तर प्रदेश से चुनावी अभियान शुरू करना लकी मानते हैं। इससे पहले मोदी ने 2014 और 2019 के चुनावी अभियानों की शुरुआत भी मेरठ से की थी।

मेरठ: पीएम ने मंच से भरी हुंकार बोले- मेरठ वीरों की धरती, अभी तो विकास का ट्रेलर ही देखा, बहुत आगे...

राम राम...पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत राम नाम के साथ की। उन्होंने कहा कि मेरठ वीरों की धरती है, इस धरती पर बाबा औघड़नाथ का आशीर्वाद है। इसने चौधरी चरण सिंह जैसा सपूत दिया। भारत सरकार को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। यहीं से 2014 में यहीं से शुरू की थी 2024 में भी यहीं से की है। यह सरकार बनाने या सांसद बनाने का चुनाव नहीं है।

तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएग
पीएम मोदी ने कहा, यह चुनाव विकसित बनाने का है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा। जब भारत दुनिया में 11वीं अर्थव्यवस्थाथा तब बहुत गरीबी थी। जब पांचवीं बना तब करोड़ों गरीबी से बाहर हुए। जब तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा तब गरीबी पूरी तरह दूर हो जाएगी। एक नई ऊर्जा देगा। चार जून 400 पार। मैंने लाल किले से कहा था, यही समय है सही समय है। आज भारत इंफ्रा में निवेश कर रहा है नए अवसर बन रहे हैं। आज भारत की साख नईं ऊंचाई पार है। दुनिया भरोसे से भारत को देख रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी कर रही है। सौ दिनों में बड़े फैसले लेने हैं उसका रोडमैप बन रहा है। अभी तो विकास का ट्रेलर ही देखा है। अभी बहुत आगे ले जाना है। मोदी को आने वाली पीढ़ियों की चिंता है। दस साल का रिपोर्ट कार्ड सामने है।

आम चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरठ से चुनावी अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री रविवार दोपहर 3.15 बजे रैली स्थल केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान पहुंचेंगे। पीडीए के जवाब में भाजपा का जातीय गठजोड़ सामने दिखा। प्रधानमंत्री की रैली में अनुसूचित, अति पिछड़े, पिछड़े व सवर्ण समेत सभी जातियों का समन्वय दिखा। प्रधानमंत्री की रैली में मेरठ-हापुड़ समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, बागपत की संयुक्त रैली है, इसलिए सभी क्षेत्रों की हिस्सेदारी थी। इन सीटों पर 19 और 26 अप्रैल को मतदान होंगे।

फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट है ये चुनाव
सीएम योगी ने मंच से बाबा औघड़नाथ की पावन भूमि को नमन किया। धन सिंह कोतवाल की शहादत धरा को नमन। मोदी ने देश की तकदीर और तदवीर बदल दी है। चौधरी साहब को भारत रत्न देकर किसानों का सम्मान किया है। किसान इसका आभार व्यक्त कर रहे हैं। मोदी के रूप में करिश्माई व्यक्तित्व प्राप्त किया है। यहां की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है इसे नया आयाम दिया है मोदी ने। गन्ना किसानों को भुगतान मिला।

चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाई है। इस क्षेत्र में दस साल में परिवर्तन हुआ है। इस क्षेत्र ने दंगा देखा है कर्फ्यू देखा है। बेटी और व्यापारी पर प्रहार देखा है। मोदी के नेतृत्व में देश भारत को विकसित करने की तरफ बढ़ रहा है। यह चुनाव उन्हें सही जगह दिखाने का है जो सामाजिक ताने बाने को ध्वस्त कर रहे थे। यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट है। यह देश मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है। मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। वह सपने नहीं बुनते वह हकीकत बुनते हैं तभी लोग बार बार मोदी को चुनते हैं।

अरुण गोविल ने चौधरी चरण सिंह की बात की
अरुण गोविल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जमीन से जुड़े थे। यह आगाज है चार सौ का आंकड़ा पार करेगा। मोदी के आगे शब्द कम पड़ जाते हैं। रामायण का एक प्रसंग सुनाते हैं कि जीवन क्षणिक होता है लेकिन उन्हीं में इतिहास बन जाता है। ऐसे ही मोदी हैं जो इतिहास बना रहे हैं। गोविल बोले हमेशा अयोध्या जाते थे तब दुख होता था लेकिन अब खुशी मिली है। राम को मंदिर मिला और उन्हें उनका घर मेरठ।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कि आज कमल का फूल लेकर बीच में आए हैं। सौभाग्य है कि पश्चिम उप्र आने का अवसर मिला। नरेंद्र मोदी ने 10 साल में देश को मजबूत बनाया। इन दस साल में गरीब, महिला, युवा और किसान की चिंता की गई है। हरियाणा की तरफ से एक बात कहते हैं कि वहां की सभी दस सीट जिताकर देंगे। इसलिए सभी प्रदेश शत प्रतिशत सीट देंगे।

अनुप्रिया पटेल बोलीं गठबंधन के लिए शुभ ये धरती
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह धरती गठबंधन के लिए शुभ है। एनडीए सरकार 10 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच आई है। दुनिया में भारत के नेतृत्व का डंका बज रहा है। चार जून को जब वोटों की गिनती शुरू होगी, तब तीसरी बार मोदी के हाथों तीसरी बार बागडोर होगी। यह आत्मविश्वास है क्योंकि जनता ने ही यह विश्वास दिया है। तमाम देश भारत की तरह आगे बढ़ना चाहते हैं। भारत पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस कार्यकाल में तीसरी ताकत बन जाएगा। एनडीए की लहर है इससे इंडी गठबंधन निराश है। वे रोज नारे बदल रहे हैं।

जयन्त बोले, भारत रत्न किसानों का
जयन्त चौधरी ने कहा कि कल समारोह में उन्होंने भारत रत्न सम्मान ग्रहण किया। वह कमाई किसानों की है। युवकों की है। वंचितों की है। उस नौजवान की है जो सेना में सेवा कर रहा है। कोई तो कारण होगा कि भारत रत्न समारोह के बाद पहला कार्यक्रम मेरठ में रखा। कल सूक्ष्म भेंट हुई मोदी जी से, मोदी के मन में किसानों के प्रति चिंता है। मोदी न होते तो यह सम्मान मिलने वाला नहीं था।

चौधरी चरण की कर्म पीठ थी गुजरात। मोदी के प्रति गहरा विश्वास है। यह हीरो वर्शिप है। चौधरी चरण सिंह कई विषयों के प्रति गंभीर थे। कमल का फूल दूर से दिखाई दे जाता है। हमीरपुर जिले में मी कार्यक्रम था उन्होंने सुना कि पद से हटा दिया तब उन्होंने गाड़ी छोड़ दी थी ऐसे ईमानदार थे चरण सिंह। आज केंद्र सरकार कोई योजना बनाती है तो सीधा पैसा जाता है यही चरण सिंह की ईमानदारी का प्रमाण है। 2014 में यहीं से मोदी ने रैली शुरू की थी। जहां मेरठ तय करेगा वह होता है। वह नेता जो भविष्य को समझते हैं उनकी बातें इतिहास में दर्ज हो जाती हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...