मेरठ: यूपी के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, कार्यक्रम की तैयारियां शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जनवरी को सरधना के सलावा में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
दो जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी मेजर ध्यानचंद के नाम पर बन रहे प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की नींव मेरठ में सरधना के सलावा में रखेंगे। करीब 573.90 करोड़ की लागत से बनने वाला यह विश्वविद्यालय दो साल में तैयार हो जाएगा। गुरुवार को डीएम-एसएसपी ने सलावा में निरीक्षण किया। शाम को कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने संबंधित विभागों के साथ तैयारियों पर चर्चा की।
कमिश्नर ने गुरुवार को मैप के माध्यम से कार्यक्रम स्थल की विभिन्न तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। कार्यक्रम में भव्य मंच बनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के पास ही तीन हेलिपैड और एक वैकल्पिक हेलिपैड बनेगा। कमिश्नर ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। बैठक में आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी मेरठ के. बालाजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ प्रभाकर चौधरी, उपाध्यक्ष एमडीए मृदुल चौधरी, नगर आयुक्त मनीष बंसल, अपर आयुक्त मेघा रूपम, जिला वन अधिकारी राजेश कुमार मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनवरी 2021 को मेरठ में खेल विश्वविद्यालय पर मुहर लगाई थी। 29 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री ने खेल विश्वविद्यालय का नाम मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय रखने की घोषणा की। यह खेल विश्वविद्यालय 573.90 करोड़ की लागत से तैयार होगा। अर्जुन अवार्डी पहलवान अलका तोमर का कहना है कि दिल्ली के पास होने से मेरठ का खेल ओर आगे बढ़ेगा।
विश्वविद्यालय में होंगी ये सुविधाएं:-
- विश्वविद्यालय हेतु आरक्षित भूमि 36.9813 हेक्टेयर
- 5000 दर्शकों की क्षमता का बहुउद्देशीय हॉल व ऑडिटोरियम
- 35000 दर्शकदीर्घा के साथ स्टेडियम
- प्रशासनिक भवन, शैक्षिक कक्षाएं, छात्रावास, मैस, आवासीय परिसर, लाईब्रेरी, सिंथेटिक रनिंग ट्रैक
- 06 सिंथेटिक लॉन टेनिस कोर्ट, फुटबॉल मैदान, हॉकी एस्ट्रोटर्फ, ओलम्पिक साइज तरणताल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल कोर्ट
विश्वविद्यालय द्वारा खेल में त्रिवर्षीय बैचलर इन स्पोर्टस की डिग्री प्रदान की जाएगी। अन्य विवि में चल रहे कोर्स फिजियोलॉजी, न्यूट्रीशियन स्पोर्टस-होम साइंस, मॉस कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, स्पोर्ट्स इवेंट मेडिकल स्पोटर्स का भी संचालन