Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 91

हैदराबाद: भाजपा विधायक राजा सिंह हिरासत में, पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

तेलंगाना पुलिस ने भाजपा विधायक राजा सिंह को हिरासत में ले लिया है। राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर हैदराबाद में प्रदर्शन भी हुए। पुलिस ने राजा सिंह के खिलाफ कई धाराओं में केस भी दर्ज किए हैं।

हैदराबाद: भाजपा विधायक राजा सिंह हिरासत में, पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

तेलंगाना में भाजपा विधायक राजा सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उनके खिलाफ साउथ जोन पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया।

हैदराबाद में हुए प्रदर्शन
राजा सिंह की विवादित टिप्पणी को लेकर राजधानी हैदराबाद में प्रदर्शन भी हुए। साउथ जोन के डीसीपी दफ्तर के बाहर भी गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बताया कि राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रदर्शनकारी लोगों ने कहा कि राजा सिंह ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, इसलिए उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।

हिरासत में कई प्रदर्शनकारी
पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को बशीर बाग में कमिश्नर आफिस में हिरासत में लिया और उन्हें कई थानों में ट्रांसफर कर दिया। दबीरपुरा थाने के निरीक्षक के अनुसार, बीती रात 250 से अधिक लोग दबीरपुरा पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन करने के लिए जमा हो गए थे।


सोशल मीडिया पर अपलोड किया था वीडियो
भाजपा विधायक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की था। वीडियो वायरल होने के बाद नाराज लोगों ने राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किए।

मुनव्वर फारुकी के शो का किया था विरोध
इससे पहले 20 अगस्त को हैदराबाद में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो का विरोध करने पर राजा सिंह को नजरबंद किया गया था। राजा सिंह ने एक वीडियो बनाकर दावा किया था कि हैदराबाद पुलिस ने फारुकी को सुरक्षा दी थी और मदद की थी। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि फारुकी ने कुछ ऐसी टिप्पणी की थी जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...