Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 68

अखिलेश यादव का हमला, बोले- आरक्षण छीनकर ओबीसी को और पीछे करने की साजिश रच रही भाजपा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा आरक्षण विरोधी है। वो आरक्षण खत्म कर पिछड़ों को और पीछे करने की साजिश रच रही है।

अखिलेश यादव का हमला, बोले- आरक्षण छीनकर ओबीसी को और पीछे करने की साजिश रच रही भाजपा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का पिछड़ों के प्रति व्यवहार सौतेला रहा है। भाजपा समय- समय पर पिछड़ों दलितों के प्रति सौतेला व्यवहार करती रही है। आज पिछड़ों का आरक्षण छीना है। यह धोखा है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर द्वारा मिला अधिकार छीना जा रहा है।

अन्य संस्थाओं में भी यह हो रहा है। ओबीसी समाज का आरक्षण खत्म करके समाज को सत्ता से बेदखल करने की साजिश की जा रही है। आने वाली नस्लों को पीछे करने कि साजिश है। वह पिछड़ों का वोट चाहती है लेकिन सत्ता में भागीदारी नहीं देना चाहती है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सरकार पिछड़ों के वोट से बनी लेकिन उस समाज के लिए कोई स्थान नहीं है। सपा अब भाजपा के हर षड्यंत्र का विरोध करेगी। अभी पिछड़ों का हक छीना गया है आगे दलितों का अधिकार छीना जाएगा। इससे पहले पुलिस बोर्ड के परिणाम में भी यही किया था। उसमें आरक्षण व्यवस्था में बदलाव किया गया। जिसकी वजह से 1700 दलितों-पिछड़ों को नौकरी से बाहर होना पड़ा। 69000 शिक्षक भर्ती में भी यही हुआ।

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं है। पार्टी के लोग सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। भाजपा चुनाव में नहीं जाना चाहती है। मामले को उलझाए रखना चाहती है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग बना था उसे भी सरकार ने खत्म कर दिया।

अयोध्या से आए व्यापारी परेशान
इस दौरान अयोध्या से आए व्यापारियों ने बताया कि भाजपा राज में उनकी दुकान तोड़ दी गई। सब खत्म हो गए हैं। अयोध्या के व्यापारी परेशान हैं। मुआवजा के नाम पर चंद रुपए दिए गए। आरोप लगाया कि विकास के नाम पर विनाश हो रहा है।

अखिलेश की मांग, अयोध्या के व्यापारियों को मुआवजा दे
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या के व्यापारियों को सरकार ने बर्बाद कर दिया है। सरकार से मांग है कि इन्हें मुआवजा दें। आसपास जहां जगह हो इन्हें स्थापित करे। मंदिर के चंदे से भी मदद करें।

अखिलेश यादव ने कहा कि वह 27 जनवरी को अयोध्या जाएंगे और व्यापारियों का नुकसान देखेंगे। 

भर्ती घोटाले पर जवाब दे सरकार
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार यूनिवर्सिटी भर्ती और एकेटीयू में हुए घोटाले पर जवाब दे। सरकार ने इन जगहों की भर्ती में भी आरक्षण की अनदेखी की है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना कराएं।

भारत जोड़ो यात्रा के लिए नहीं मिला न्यौता
अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा का न्यौता अभी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस में ज्यादा फर्क नहीं है। दोनों एक ही हैं। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...