Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 149

भाजपा के एक और स्टिंग पर अरविंद केजरीवाल का जवाब- 'जांच करवा लें कुछ नहीं मिलेगा'

भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी पर टिकट के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया है। इसके साथ एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो भी जारी किया है।

भाजपा के एक और स्टिंग पर अरविंद केजरीवाल का जवाब- 'जांच करवा लें कुछ नहीं मिलेगा'

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। इसके साथ ही दिल्ली के प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर हमले भी तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आम आदमी पार्टी की प्रेसवार्ता के बाद भाजपा ने जवाबी हमले में एक और स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी कर राजनीतिक को गरमा दिया है। भाजपा ने इस ताजा स्टिंग के आधार पर AAP पर दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लगाया गया है, वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने तत्काल जवाब देते हुए कहा कि आरोप झूठे हैं, जांच करवा लें कुछ नहीं मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने सोमवार सुबह पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया है कि स्टिंग का कल्चर अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया था। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचारियों का स्टिंग करने का आह्वान किया था। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था। अब लगता है कि भाजपा को हेल्पलाइन नंबर जारी करना पड़ेगा, क्योंकि AAP के कार्यालय से एक-एक कर भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं।

AAP में बेचे गए टिकट
उन्होंने बताया कि नया स्टिंग वार्ड 54 रोहिणी डी का है, जिसमें दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में टिकट लेने के लिए पैसे मांगे गए हैं। कांग्रेस से दो वर्ष पहले AAP में शामिल होने वाली बिंदु श्रीराम ने यह स्टिंग किया है। वार्ड 54 रोहिणी डी के AAP प्रभारी पुनीत गोयल और AAP की अनुसूचित जाति इकाई के प्रभारी आरआर पठानिया ने पैसे मांगे हैं। 

पैसे लिए गए टिकट देने के लिए
संबित पात्रा ने कहा कि मॉडल टाउन सीट से AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर पैसे मांगने के आरोप और उनके नजदीकियों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली निगम चुनाव में टिकट के लिए पैसे मांगने का यह दूसरा स्टिंग है।पैसे के लिए लेनदेन में चेक व पर्ची की चर्चा की है।

बताया जा रहा है कि टिकट के लिए बिंदु श्रीराम से 80 लाख रुपये की मांग की गई और तीन किस्त में पैसे देने के लिए कहा गया। पहली किस्त 21 लाख रुपये की थी। इसके तहत एक किस्त चेक के रूप में AAP के खाते में जानी थी और शेष पैसे नकद देने थे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...