Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 138

नीतीश कैबिनेट में किन-किन को मिली जगह, कहां से हैं वे विधायक, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में नीतीश और तेजस्वी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। महागठबंधन-2 की सरकार में 31 मंत्री शपथ ले रहे हैं। महागठबंधन के सभी दलों ने इस बार जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है। इसके साथ ही इस बार के मंत्रिमंडल में कई चौंकाने वाले चेहरे हैं। तेजस्वी यादव ने कोटे से 16 मंत्रियों ने शपथ ली है। वहीं, जेडीयू की तरफ से 11 मंत्रियों ने शपथ ली है।

नीतीश कैबिनेट में किन-किन को मिली जगह, कहां से हैं वे विधायक, देखें पूरी लिस्ट

लेसी सिंह, अशोक चौधरी और श्रवण कुमार ने ली शपथ
धमदाहा से जेडीयू विधायक विधायक लेसी सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह पूर्व में भी मंत्री रही हैं। इसके साथ ही फतुहा से विधायक रामानांद यादव ने शपथ ली है। वह आरजेडी से विधायक हैं। बेलागंज से आरजेडी विधायक सुरेंद्र यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह लालू यादव के करीबी हैं। नालंदा से जेडीयू विधायक श्रवण कुमार ने फिर से मंत्री पद की शपथ ली है। वह नीतीश कुमार के करीबी लोगों में से एक हैं। एमएलसी अशोक चौधरी ने फिर से मंत्री पद की शपथ ली है। वह जेडीयू कोटे हैं।

इन छह विधायकों ने भी ली शपथ
कांग्रेस के मुरारी गौतम ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। मुरारी गौतम चेनारी से विधायक हैं। आरजेडी के कार्तिकेय सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह बाढ़ से एमएलसी हैं। आरजेडी कोटे से शाहनवाज ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। यह जोकीहाट से विधायक हैं और एमआईएमआईएम छोड़कर आए हैं। आरजेडी के शमीम अहमद भी मंत्री बने हैं। यह नरकटिया से विधायक हैं। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर के कांटी से इसराइल मंसूरी भी मंत्री बने हैं। वह आरजेडी से हैं।

जगदानंद सिंह के बेटे भी कैबिनेट में शामिल
सारण के मढौरा से आरजेडी विधायक जितेंद्र राय ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह युवा हैं और तेजस्वी के करीबी हैं। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह भी मंत्री बने हैं। वह रामगढ़ से विधायक हैं। जेडीयू कोटे से जमां खान भी मंत्री हैं। वह बीएसपी छोड़कर जेडीयू में आए हैं। वह चैनपुर से विधायक हैं। अमरपुर से विधायक जयंत राज भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने हैं। वह जेडीयू से विधायक हैं। इसके साथ ही अनीता देवी भी मंत्री बनी हैं। अनीता देवी नोखा से आरजेडी विधायक हैं।

शीला मंडल फिर बनीं मंत्री
जेडीयू की शीला मंडल ने फिर से मंत्री पद की शपथ ली है। शीला मंडल मधुबनी के फुलपरास से विधायक हैं। मधेपुरा से आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने फिर से मंत्री पद की शपथ ली है। राजद के समरी महासेठ भी मंत्री बने हैं। समीर महासेठ मधुबनी से विधायक हैं। चकाई से निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे हैं। भोरे से जेडीयू विधायक सुनील कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं और नीतीश कुमार के करीबी हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...