महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस, गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस बीच पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंच गए हैं।
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक होगी। सीएम उद्धव ठाकरे इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिरकत करेंगे। वहीं, इस बीच भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने महाराष्ट्र के सियासी संकट पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति अभी अस्थिर है। एमवीए सरकार अल्पमत में है। साथ ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखा है। राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 22-24 जून तक राज्य सरकार द्वारा जारी सभी सरकारी प्रस्तावों और परिपत्रों की पूरी जानकारी प्रदान करने के लिए कहा है।
ED ने शिवसेना नेता संजय राउत को भेजा दूसरा समन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना नेता संजय राउत को दूसरा समन भेजा है। जिसमें उन्होंने भूमि घोटाला मामले में 1 जुलाई को उनके सामने पेश होने का निर्देश दिया है।
हमारे प्रवक्ता होंगे दीपक केसरकर- एकनाथ शिंदे
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बताया कि हमारे प्रवक्ता दीपक केसरकर हैं, वह आपको सारी जानकारी देंगे। वह आपको हमारे स्टैंड और भूमिका के बारे में बता रहे हैं। हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के बारे में बात कर रहे हैं और हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं।
अब शाम पांच बजे होगी महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक
महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक अब शाम 5 बजे होगी। सीएमओ ने यह जानकारी दी।
दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट छाया हुआ है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं।