Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 166

सोनिया गांधी से ED की पूछताछ, कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा बोली- भ्रष्टाचार भी और बवाल भी

नेशनल हेराल्ड केस में मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में आज सोनिया गांधी से फिर पूछताछ की जा रही है। ईडी अधिकारी उनसे सवाल कर रहे हैं। मंगलवार को भी सोनिया गांधी से 6 घंटे पूछताछ हुई थी। इस दौरान उनसे 50 सवाल पूछे गए। कांग्रेस ने ईडी की पूछताछ का विरोध करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन भी किया था। आज भी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सोनिया गांधी से ED की पूछताछ, कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा बोली- भ्रष्टाचार भी और बवाल भी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आज फिर ईडी दफ्तर में पूछताछ की जा रही है। सोनिया गांधी सुबह सवा 11 बजे के आसपास ईडी दफ्तर पहुंचीं। उनके साथ बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।

इससे पहले मंगलवार को उनसे दूसरे राउंड की पूछताछ हुई थी। करीब छह घंटे की पूछताछ में ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष से 50 सवाल पूछे। ईडी के कुछ सवालों के जवाब में ‘नहीं मालूम’ का उत्तर दिया। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घोटाले से जुड़े इन अहम सवालों से सोनिया गांधी ने बचने की कोशिश की।

ईडी ने 21 जुलाई को सोनिया गांधी से पहली बार पूछताछ की थी। उस दिन उनसे 28 सवाल पूछे गए थे। आरोप है कि नेशनल हेराल्ड को 90 करोड़ का लोन एक साजिश के तहत दिया गया था, ताकि उसकी सारी संपत्तियों को यंग इंडिया प्रा.लि. के हवाले किया जा सके। यंग इंडिया में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की है।

भाजपा का निशाना
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का विरोध सत्याग्रह नहीं, बल्कि सच्चाई छिपाने की कोशिश है। वे एक परिवार की रक्षा के लिए विरोध कर रहे हैं, देश की नहीं। गांधी परिवार को जांच एजेंसियों को जवाब देना था, लेकिन उन्हें लगता है कि वे कानून से ऊपर हैं।

घोटाले परिवार और पार्टी ने किए- अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में एक बाद एक हत्याएं, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। वे वहा लोगों के भलाई के काम देखने के बजाय कानून व्यवस्था को बनाने का बजाय दिल्ली में आकर डेरा जमाए हैं। ये कांग्रेस का डर साफ दिखाता है कि घोटाले परिवार और पार्टी ने किए हैं।

भ्रष्टाचार नहीं किया तो डर क्यों- अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, अगर उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है तो डर क्यों? कांग्रेस शासित राज्यों से बलात्कार, हत्या की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन उनके मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बजाय दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

कांग्रेस का प्रदर्शन जारी
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा समन किए जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया।


कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
ईडी द्वारा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...