Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 204

खरगोन में भारत जोड़ो यात्रा में विवादित नारे लगने के आरोप लगे, कांग्रेस ने रखा पक्ष

खरगोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। भाजपा का आरोप है कि इस यात्रा के दौरान विवादित नारे लगाये गए हैं। मध्‍य प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने एक वीडियो ट्वीट कर ऐसा आरोप लगाया है।

खरगोन में भारत जोड़ो यात्रा में विवादित नारे लगने के आरोप लगे, कांग्रेस ने रखा पक्ष

मध्‍य प्रदेश के खरगोन में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया है कि इस यात्रा के दौरान विवादित नारे लगाये गए हैं। मध्‍य प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष वीडी शर्मा (V D Sharma) ने एक वीडियो ट्वीट कर ऐसा आरोप लगाया है।

ट्वीट में लिखा है कि ‘राहुल गांधी की खरगोन पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान विवादित नारे लगाना कांग्रेस की देश तोड़ने की मानसिकता को उजागर कर रहा है, इसके लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।’ नीचे वीडियो का लिंक भी शेयर किया गया है।

मध्‍य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर (Lokendra Parasar)  ने भी ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि खरगोन में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विवादित नारे लगाये गए हैं। कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल के जरिये इसे ट्वीट किया गया था और बाद में हटा दिया गया, लेकिन सच तो सामने आ ही चुका है कि कांग्रेस के दिल में क्‍या है।

भारत जोड़ो यात्रा विवाद पर कांग्रेस ने दी सफाई


इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश (Jai Ram ramesh) ने ट्वीट किया, 'भाजपा के डर्टी ट्रिक्स (Dirty Tricks) द्वारा संपादित एक वीडियो बेहद सफल #BharatJodoYatra को बदनाम करने के लिए प्रसारित किया जा रहा है। हम तत्काल इस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra) ने भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा, ''हमने यात्रा के दौरान ऐसा कोई नारा नहीं सुना। '' हजारों लोगों को राहुल गांधी के समर्थन में सामने आते देख भाजपा हैरान है। इसके उलट केके मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस साजिश के लिए संघ और भाजपा की विचारधारा वाले किसी शख्स को रैली में भेजा गया होगा।

केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत तोड़ो के जनक कुत्सित भाजपा की विचारधारा राहुल गांधी के दौरे से घबरा गयी है।

लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटिया रणनीति हमारे अटल उद्देश्यों को हिला नहीं पाएगी।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...