Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 142

कांग्रेस का मां कार्ड? सोनिया के जूतों के फीते बांधते राहुल की इस तस्वीर में क्या छिपा है?

कांग्रेस की कमान इसी महीने तक सोनिया गांधी के पास रहने वाली है। लंबे समय बाद पार्टी अध्यक्ष की कमान गैर गांधी परिवार के किसी नेता के पास होगी। सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा के शुरू होने के करीब एक महीने बाद यात्रा में शामिल हुईं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनके आने से मनोबल बढ़ा है।

कांग्रेस का मां कार्ड? सोनिया के जूतों के फीते बांधते राहुल की इस तस्वीर में क्या छिपा है?

करीब एक महीने बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कल 6 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। बेटे राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा के 27वें दिन कर्नाटक के मांड्या जिले में यात्रा में पहुंचीं। कल पूरे दिन इस यात्रा से कहीं अधिक चर्चा उन तस्वीरों की हुई जो यात्रा के दौरान दिखने को मिली। यात्रा के दौरान राहुल ने सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधा, उन्हें अधिक चलने से रोका, इस दौरान कई बार मां-बेटे के प्रेम की झलक देखने को मिली। कांग्रेस की ओर से भी इस तस्वीर और वीडियो को ट्वीट किया गया। कांग्रेस पार्टी के एक ट्वीट पर सिर्फ लिखा था मां। वहीं दूसरे ट्वीट पर परवरिश। कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने भी इस तस्वीर को पोस्ट किया।


हम पहले भी तूफानों से कश्ती निकाल कर लाए हैं, हम आज भी हर चुनौतियों की हदें तोड़ेंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे। राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी के साथ चलते हुए इस फोटो को ट्वीट कर यह लाइन लिखी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपनी मां की तस्वीर पोस्ट की। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। पूरा देश एक सूत्र में जुड़ेगा, मजबूती से आगे बढ़ेगा।


राह में आई हैं जो चुनौतियां, हर चुनौती पर फतेह हासिल करेंगे। हम भारत के लिए लड़े हैं, भारत के लिए लड़ेंगे। इस लाइन के साथ कांग्रेस ने ट्विटर पर सोनिया गांधी और राहुल दोनों की एक तस्वीर पोस्ट की। वहीं सोनिया और राहुल गांधी के फोटो के साथ एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा कि ये जो चेहरे की मुस्कान है। उसकी ताकत हिंदुस्तान है। कांग्रेस पार्टी के अन्य पोस्ट पर सिर्फ मां लिखा था। वहीं एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें राहुल गांधी अपनी मां के जूते का फीता बांध रहे हैं। इस वीडियो का कैप्शन था परवरिश।


कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर ने राहुल और सोनिया गांधी की तस्वीर ट्वीट करते हुए हिंदी में पोस्ट डाला। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि जब वह सांस लेती हैं तब भी आशीर्वाद होता है। मां की जगह कोई नहीं ले सकता क्योंकि मां तो मां होती हैं।


सोनिया गांधी यात्रा में शामिल हुईं उनके साथ राहुल गांधी चल रहे थे। कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार कुछ दूरी पर साथ थे। पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने जोरदार जयकारों और नारेबाजी के बीच उनका स्वागत किया। भारत जोड़ो यात्रा में कुछ दूर तक चलने के बाद राहुल गांधी के समझाने पर वह वापस अपनी कार में लौट आईं। कुछ देर बाद वह फिर कार से उतरीं। सोनिया गांधी ने बच्चों, महिलाओं और पार्टी के लोगों से बातचीत की।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...