Breaking News

Monday, September 23, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 61

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा को झटका, मेरठ में दो दिग्गज नेताओं ने छोड़ा साथ, भाजपा ज्वाइन की

अखिलेश यादव एक ओर जहां कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटे हुए हैं तो वहीं नाराज नेता पार्टी का साथ छोड़ते जा रहे हैं। मेरठ से दो सपा के दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा को झटका, मेरठ में दो दिग्गज नेताओं ने छोड़ा साथ, भाजपा ज्वाइन की

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही सपा को बड़ा झटका लग गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को सपा के पुराने और विश्वनीय जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने साथ छोड़ दिया है। देर शाम पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने दोनों को भाजपा ज्वाइन कराई। नगर निकाय चुनाव में सपा को मिली करारी हार के बाद पार्टी को यह बड़ा झटका लगा है।

अभी हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में सपा के अंदर खूब घमासान चला था। यही कारण था कि चुनाव में सम्मान न मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक दोनों ने सपा छोड़ने का फैसला लिया। सरधना विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को मेयर का टिकट मिला था। सरधना विधायक के रुखे रवैये के कारण न केवल जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नाराज थे, बल्कि सपा के सिवालखास, किठौर, शहर विधानसभा के विधायक भी नाराज थे। यही नहीं इस बात को लेकर अधिकांश पार्टी के सभी नेताओं में नाराजगी थी, लेकिन चुनाव के कारण नेता कुछ नहीं बोल सके। अब पार्टी के इन दो पदाधिकारी पार्टी छोड़कर उन्होंने अपना फैसला सुना दिया है।

सपा के दोनों नेताओं की ज्वाइनिंग भाजपा के मेरठ कार्यालय में करवाई गई। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी भी रहे मौजूद। क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा प्रवीण भड़ाना और गजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...