Breaking News

Monday, September 23, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 94

प्रियंका छोड़ेंगी UP, प्रदेश कांग्रेस को मिलेगा नया प्रभारी! इन दो नामों की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

इसी माह उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त हो सकता है। नए प्रदेश प्रभारी के तौर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तारिक अनवर के नाम चर्चा में हैं। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय संगठन कुछ अन्य नामों पर भी चर्चा कर रहा है।

प्रियंका छोड़ेंगी UP, प्रदेश कांग्रेस को मिलेगा नया प्रभारी! इन दो नामों की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव-2024 से पहले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। अन्य राज्यों में अपनी व्यस्तता के चलते पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश की प्रभारी होने का दायित्व जल्द छोड़ेंगी।

इसी माह उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त हो सकता है। नए प्रदेश प्रभारी के तौर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तारिक अनवर के नाम चर्चा में हैं। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय संगठन कुछ अन्य नामों पर भी चर्चा कर रहा है।

पार्टी हरीश रावत के माध्यम से कांग्रेस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पहाड़ी समाज के वाेट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास कर सकती है। वहीं पार्टी अनुभवी नेता तारिक अनवर के माध्यम से मुस्लिम मतों को हथियाने का दांव भी खेल सकती है।

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में नये प्रभारी की तैनाती महत्वपूर्ण होगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का भी लोकसभा चुनाव तक बने रहना तय माना जा रहा है।

कांग्रेस ने प्रदेश में पिछला विधानसभा चुनाव प्रियंका वाड्रा की अगुवाई में लड़ा था। हालांकि अपना जनाधार बचाए रखने के लिए कांग्रेस कुछ खास नहीं कर सकी थी। अब आने वाले दिनों में प्रियंका वाड्रा की दूसरे राज्यों में व्यस्तता को देखते हुए पार्टी उत्तर प्रदेश में नए प्रभारी की तैनाती को लेकर मंथन अंतिम चरण में है।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश से आने के बाद कई निर्णयों पर अंतिम मुहर लगेगी। दरअसल, निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस में अंतरकलह सामने आई थी। बीते दिनों प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कई जिलों में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्ति किए थे।

इनमें झांसी व जौनपुर के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई थी। इसे लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र सामने आया था। बड़ों के बीच खींचतान फिर सामने आई थी। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष खाबरी को दिल्ली बुला लिया गया था।

वह तीन दिन दिल्ली में रहे और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वेणुगोपाल व अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। संकेत यही हैं कि खाबरी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। जल्द ही नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी होना है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...