Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 113

BJP के नए नेतृत्व की पहली जीत, सफल रही बूथ साधने की रणनीति... योगी की अगुवाई में प्रदेश नेतृत्व ने किया कैंप

उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की अगुआई में यह पहला चुनाव था। लिहाजा, जीत का जितना दबाव प्रत्याशी पर था उतना ही खुद को साबित करने की चुनौती नए नेतृत्व पर थी।

BJP के नए नेतृत्व की पहली जीत, सफल रही बूथ साधने की रणनीति... योगी की अगुवाई में प्रदेश नेतृत्व ने किया कैंप

गोला गोकर्णनाथ की सीट पर भाजपा पिछले दो चुनाव से लगातार काबिज हो रही थी। मौजूदा विधायक के निधन के चलते उनके बेटे को टिकट देकर पार्टी ने सहानुभूति की संभावनाओं को भी साधा था। माहौल और समीकरण मुफीद होने के बाद भी सरकार-संगठन के शीर्ष चेहरों ने पसीना बहाने से परहेज नहीं किया। प्रदेश नेतृत्व ने खुद वहां कैंप किया तो सीएम योगी आदित्यनाथ भी जनसभा के जरिए प्रचार को धार देने से नहीं चूके। पार्टी का नया नेतृत्व न केवल जीत का सिलसिला कायम रखने में सफल रहा बल्कि पार्टी ने वोटों में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली।

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की अगुआई में यह पहला चुनाव था। लिहाजा, जीत का जितना दबाव प्रत्याशी पर था उतना ही खुद को साबित करने की चुनौती नए नेतृत्व पर थी। इसलिए, उपचुनाव की घोषणा के पहले ही पार्टी नेतृत्व गोला में जमीनी तैयारियां परखने में लग गया था।

जमीनी फीडबैक लिया, सपोर्ट को वोट में बदला
अस्तित्व की लड़ाई रहा विपक्ष जहां जुबानी अभियान पर जुटा था, वहीं जीत की रथ पर सवार और बेहतर स्थिति में होने के बाद भी भाजपा का नेतृत्व गोला की जमीन का और उर्वर बनाने में जुटा हुआ था। अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने चुनाव की घोषणा के बाद इस सीट पर आधा दर्जन से अधिक दौरे किए। प्रचार अभियान के बीच बूथ और पन्ना प्रमुखों के साथ संवाद और तैयारियों का जमीनी फीडबैक लिया। शिकायतों के समाधान पर काम किया।

वहीं, सरकार के मंत्री भी गली-गली घर संपर्क व संवाद में लगे रहे। सीएम ने भी चुनाव के तीन दिन पहले जनसभा कर गोला के विकास के सपने को विस्तार दिया। इसका असर यह रहा कि पार्टी को जहां 2022 में 48% वोट मिले थे, वहीं इस बार उसका वोट शेयर बढ़कर 56% हो गया। सपा से सीधी लड़ाई में पार्टी ने जीत का अंतर भी 2022 के मुकाबले 3 हजार और बढ़ाया।

अगली लड़ाई के लिए और आत्मविश्वास
गोला का उपचुनाव भाजपा के लिए अपनी ही सीट बचाने का था, लेकिन, विधानसभा के आम चुनाव के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा विपक्ष के गढ़ भी छीनते जा रही है। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा की सीटों का उपचुनाव में कब्जाना इसकी नजीर है। पार्टी का अब अगला निशाना मैनपुरी लोकसभा व रामपुर विधानसभा का उपचुनाव है। यहां भी सपा से सीधी लड़ाई के ही आसार हैं। जीत के रथ पर सवार भाजपा यहां और आत्मविश्वास के साथ मैदान में दिखेगी।

जनता का विश्वास भाजपा पर: भूपेंद्र सिंह चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि पार्टी की जीत का संदेश साफ है कि मोदी-योगी सरकार के लोककल्याण के कार्यों के कारण जनता का विश्वासभाजपा पर लगातार बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से पार्टी की जीत की राह आसान हुई। पूर्व की सरकारों में अपराध और भ्रष्टाचार को संरक्षण मिलता था। मगर अब योगी सरकार में भयमुक्त और उत्तम उत्तर प्रदेश का निर्माण हो रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता दिन-रात जनता के बीच में रहते हैं जबकि विपक्ष चुनाव होते ही घर बैठ जाता है। कुछ लोग सिर्फ ट्विटर पर बयान जारी करते है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...