Breaking News

Sunday, September 29, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 325

पोर्नोग्राफी केस : राज कुंद्रा के राजदार की खास है कानपुर की ये महिला, चौंकाने वाला खुलासा

राज कुंद्रा के कानपुर कनेक्शन में एक और खुलासा हुआ है। कानपुर में जिस महिला का बैंक खाता सीज हुआ है, वे राज कुंद्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े एक शख्स की खास हैं।

पोर्नोग्राफी केस : राज कुंद्रा के राजदार की खास है कानपुर की ये महिला, चौंकाने वाला खुलासा

हॉटशॉट्स नाम के एप के जरिये पोर्न वीडियो स्ट्रीमिंग (प्रसारित) करने के आरोपों में फंसे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के कानपुर कनेक्शन में एक और खुलासा हुआ है। कानपुर में जिस महिला का बैंक खाता सीज हुआ है, वे राज कुंद्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े एक शख्स की खास हैं। इस शख्स का नाम है अरविंद कुमार श्रीवास्तव।

अरविंद अपनी पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव और पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव के खातों में पैसा भेजता था। इसी के खातों से हर्षिता और नर्बदा के खातों में सबसे ज्यादा लेनदेन हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इसका खाता भी सीज कर दिया है। इसमें 1.81 करोड़ रुपये थे। सूत्र बताते हैं कि हर्षिता और नर्बदा श्रीवास्तव के खातों में रकम आने के कुछ दिन बाद ही वह दूसरे खातों में ट्रांसफर हो जाती थी। कुछेक बार अरविंद के खाते में रकम वापस भी गई है। अब इस लेनदेन का क्या मतलब है, मुंबई पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। 


यहां राज कुंद्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े होने का मतलब बेहद अहम है। दरअसल राज कुंद्रा पोर्न फिल्मों का पूरा बिजनेस तीन व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये ही चलाता था। एचएस नाम के ग्रुप में कुंद्रा पैसों के लेनदेन के बारे में चर्चा करता था। अरविंद नाम के शख्स के इसी ग्रुप से जुड़े होने की सूचना आ रही है।


इसी ग्रुप से तय होता था कि पैसों का लेनदेन किस तरह से और किसके खातों में होना है। दूसरा ग्रुप एचएस टेक डाउन नाम से है। इस ग्रुप के जरिये कुंद्रा कंटेंट और कॉपीराइट पर चर्चा करता था। कोशिश होती थी कि हॉटशॉट्स पर जो पोर्न फिल्म अपलोड की जा रही है, उसका वीडियो या लिंक किसी दूसरी साइट पर न मिले। मिलता भी था तो इसी ग्रुप के लोग उन्हें नोटिस भेजते थे।


तीसरा ग्रुप एचएस टेक ऑपरेशन है। इसमें अभिनेता और अभिनेत्रियों के चयन, उनकी कीमत, कहानी, लोकेशन आदि पर चर्चा होती थी। यानी तीनों ग्रुपों में सबसे महत्वपूर्ण ग्रुप पैसों के लेनदेन वाला है। इसी ग्रुप से जुड़े अरविंद कुमार श्रीवास्तव के खाते से हर्षिता और नर्बदा श्रीवास्तव के खातों में पैसा आ रहा था।


छह साल पहले खुला था खाता 
बर्रा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हर्षिता श्रीवास्तव का खाता सीज हुआ है। इस खाते में दो करोड़ 32 लाख 45 हजार 222 रुपये जमा हैं। यह खाता वर्ष-2015 में खुला था। यानी छह वर्ष से ही चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस खाते में बीते दो साल से ही रकम का लेनदेन बढ़ा है। दूसरा खाता नर्बदा श्रीवास्तव का खाता कैंट स्थित भारतीय स्टेट बैंक में है। इस खाते में पांच लाख 59 हजार 151 रुपये जमा हैं। इसमें भी फरवरी 2021 के बाद लेनदेन में कमी आई है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...