Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 283

Varanasi: गांधी जयंती के दीन मोदी की काशी से प्रियंका करेंगी चुनावी आगाज़, निकालेंगी 'प्रतिज्ञा यात्रा'

प्रियंका गांधी 2 अक्टूबर को वाराणसी में करेंगी चुनाव का आगाज। रोहनिया के जगतपुर डिग्री कॉलेज के मैदान में प्रियंका गांधी की रैली आयोजित की जाएगी।

Varanasi: गांधी जयंती के दीन मोदी की काशी से प्रियंका करेंगी चुनावी आगाज़, निकालेंगी 'प्रतिज्ञा यात्रा'

वाराणसी: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां नें अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस भी ईसमे पिछे नही है, पूर्वांचल में विधानसभा चुनाव के लिए रैलीयों की शुरुआत के लिए प्रियंका गांधी ने 2 अक्टूबर का दिन और शहर वाराणसी चुना है। रोहनिया के जगतपुर डिग्री कॉलेज के मैदान में प्रियंका गांधी की रैली आयोजित की जाएगी। जिसके बाद वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस लगातार अपने पार्टी के विस्तार पर जोर दे रही है। पार्टी की चूलें कसने के लिए लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रैली का चुनाव 2 अक्टूबर के विशेष दिन पर किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी ने बताया कि प्रियंका गांधी लगातार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में वह 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर जगतपुर डिग्री कॉलेज में एक रैली करेंगी उसके बाद 7 अक्टूबर से प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। वाराणसी जिला के कांग्रेस कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए लगातर मेहनत कर रहे हैं।

जब राजेश तिवारी से कांग्रेस के मजबूत युवा ब्राह्मण चेहरा ललितेश पति त्रिपाठी और कांग्रेस के रिस्ते के बारे मे पूछा गया तो उन्होने कहा 'पूर्वांचल में कांग्रेस के मजबूत युवा ब्राह्मण चेहरा ललितेश पति त्रिपाठी ने 100 सालों से पुराने अपने कांग्रेसी संबंध को खत्म किया था। इस बाबत राजेश तिवारी ने कहा कि जिनकी बात आप कर रहे हैं उनका जनाधार कितना है यह देखने वाली बात है। उनके जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और संगठन पूरी मजबूती से कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव लड़ेगी। प्रियंका गांधी जी ने ज़मीनी मुद्दों और नए युवा कार्यकर्ताओ के जिम्मे चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। ऐसे में जो गए उनकी चर्चा व्यर्थ है।'

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...