प्रियंका गांधी आगरा जा रही थीं, तभी उन्हें लखनऊ पुलिस ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रोक हिरासत में ले लिया।
लखनऊ: प्रियंका गांधी आगरा जा रही थीं, युपी पुलिस के हिरासत में हुई मरे अरुण वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात करने तभी उन्हें लखनऊ पुलिस ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रोक दिया और हिरासत में ले लिया। इसे लेकर प्रियंका ने ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा था कि, 'किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है। इसकी उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।'
प्रशासन द्वारा रोके जाने पर प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उत्तर प्रदेश सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है। आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं।'
हिरासत में लिए जाने के कुछ समय बाद, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को बुधवार को लखनऊ पुलिस ने रिहा कर दिया और कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मारे गए व्यक्ति के परिवार से मिलने के लिए आगरा जाने की अनुमति दी। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आचार्य प्रमोद और एमएलसी दीपक सिंह के साथ लखनऊ पुलिस लाइन से आगरा के लिए रवाना हुईं। अपनी रिहाई के बाद प्रेस से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, 'हमें चार लोगों के साथ आगरा जाने की अनुमति मिली है. मैं पीड़िता के परिवार से मिलूंगी।'
गौरतलब है कि आगरा के जगदीशपुरा थाने से के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी के आरोप में वहां सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले अरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने बताया कि मंगलवार की रात अरुण की निशानदेही पर चोरी के पैसे बरामद करने के लिए उसके घर की तलाशी ली जा रही थी, उसी दौरान आरोपी की तबियत बिगड़ने लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...