Breaking News

Friday, September 20, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 105

लोकसभा चुनाव 2024: प्रियंका गांधी आज फतेहाबाद में करेंगी रोड शो, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने डाला डेरा

प्रियंका गांधी वाड्रा का आगरा मंडल में पहला कार्यक्रम शुक्रवार को होने जा रहा है। वह बाह तिराहा फतेहाबाद से गांधी चौराहा आंबेडकर चौक होते हुए बस स्टैंड तक रोड शो करेंगी। वह अहमदाबाद से विशेष वायुयान से आगरा आएंगी। खेरिया एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से फतेहाबाद स्थित कंस मेला मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगी।

लोकसभा चुनाव 2024: प्रियंका गांधी आज फतेहाबाद में करेंगी रोड शो, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने डाला डेरा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को फतेहाबाद में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में रोड शो करेंगी। गुरुवार देर रात तक फतेहाबाद में कांग्रेस और सपा पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।

प्रियंका गांधी वाड्रा का आगरा मंडल में पहला कार्यक्रम शुक्रवार को होने जा रहा है। वह बाह तिराहा फतेहाबाद से गांधी चौराहा, आंबेडकर चौक होते हुए बस स्टैंड तक रोड शो करेंगी। वह अहमदाबाद से विशेष वायुयान से आगरा आएंगी। खेरिया एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से फतेहाबाद स्थित कंस मेला मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगी।

दोपहर 3:40 से 4:40 बजे तक उनका रोड शो होगा। रोड शो को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आगरा में डेरा डाल दिया है। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुज्जर, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल गुरुवार को आगरा पहुंचे।

शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे आएंगे। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी रोड शो के दौरान गाड़ी से नहीं उतरेंगी। गाड़ी से ही जनता को संबोधित कर सकती हैं। इसके लिए तैयारी रखने को कहा गया है।

भाजपा के झूठ का होगा अंत
कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को हरियाली वाटिका, छिली ईंट रोड में रोड शो की तैयारियों की समीक्षा की। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुज्जर ने कहा कि भाजपा के 10 वर्ष के झूठ, भ्रष्टाचार व जनविरोधी शासन का अंत करने का मन जनता बना चुकी है।

राष्ट्रीय सचिव व ब्रज क्षेत्र प्रभारी तौकीर आलम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार की वजह से क्षेत्र को डबल नुकसान उठाना पड़ा है। राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा, लता कुमारी, अनिल शर्मा, अनुज शिवहरे मौजूद रहे।

रोड शो के रूट का किया निरीक्षण
प्रियंका के रोड शो के लिए गुरुवार को फतेहाबाद थाना में डीसीपी अतुल गुप्ता और दिल्ली से आए डिप्टी कमांडेंट वीआइपी एमएस यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

रोड शो के रूट का निरीक्षण करते हुए बिजली के झूलते तारों पर चिंता जताई। सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी हेलीकाप्टर से आएंगी। एक घंटे का उनका रोड शो होगा।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...