Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 155

प्रियंका गांधी 31 अक्टुबर को दादी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर योगी गढ़ मे करेेंगी प्रतिज्ञा रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में रैली के बाद उनके निशाने पर सीएम योगी का गढ़ गोरखपुर है। प्रियंका गांधी गोरखपुर में 31 अक्टूबर को रैली करेंगी।

प्रियंका गांधी 31 अक्टुबर को दादी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर योगी गढ़ मे करेेंगी प्रतिज्ञा रैली

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी युपी मे वापसी की प्रतिज्ञा ले चुकीं हैं। प्रियंका लगातार प्रदेश को मथ रही हैं। वाराणसी की रैली और वहां उमड़ी भारी भीड़ से प्रियंका गांधी उत्साहित हैं। रैली के बाद ही उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में रैली के बाद उनके निशाने पर सीएम योगी का गढ़ गोरखपुर है। प्रियंका गांधी गोरखपुर में 31 अक्टूबर को रैली करेंगी। योगी आदित्यनाथ को सत्ता से बेदखल करने की हुंकार भरने के लिए प्रियंका गांधी ऐसे दिन गोरखपुर में रैली करने जा रही हैं जब देश में पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी दादी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। 31 अक्टूबर 1984 को ही इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 


गोरखपुर की रैली की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मंगलवार को पहुंचे। प्रियंका की रैली यहां के चंपादेवी पार्क में होगी प्रस्तावित प्रतिज्ञा रैली को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मंगलवार को गोरखपुर पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अजय कुमार लल्लू ने इसे फाइनल कर दिया है। उन्होनें कहा कि गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी। आसपास के लोगों में रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। जनता बदलाव को तैयार है। रैली स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, पूर्व सांसद प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी समेत सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी की रैली को लेकर जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं। लोगों में खुद ही काफी उत्साह है। महिलाओं की चुनाव में भागीदारी, इलाज को लेकर 10 लाख की प्रतिज्ञा को सभी वर्गों ने स्वागत किया है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...