कैप्टन अमरिंदर के कांग्रेस छोड़ने के ऐलान के बाद अब कांग्रेस पार्टी की तरफ से सफाई दी गई है। सोनिया गांधी ने अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटाया। इस बयान के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पलटवार भी किया है।
कैप्टन अमरिंदर के कांग्रेस छोड़ने के ऐलान के बाद अब कांग्रेस पार्टी की तरफ से सफाई दी गई है। पार्टी के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटाया। सुरेजावाल के मुताबिक 78 विधायकों ने कैप्टन को हटाए जाने की मांग की थी। सुरजेवाला की तरफ से यह बात उस वक्त कही गई है जब हाल ही में अमरिंदर सिंह ने पंजाब की कुर्सी छोड़ने के बाद कहा था कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अपमानित किया है। अमरिंदर सिंह की जगह पर अब पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया है। पिछले महीने पार्टी विधायक दल की बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मुहर लगी थी।
कांग्रेस महासचिव सुरेजावाला ने कहा कि जब कोई मुख्यमंत्री अपने विधायकों का भरोसा खो देते हैं तब उन्हें पद पर नहीं रहना चाहिए। मीडिया से बातचीत में सुरेजावाल ने कहा, ' पंजाब के 79 विधायकों में से 78 विधायकों ने मुख्यमंत्री बदलने के लिए लिखा था। आप पर डिक्टेटर बनने का आरोप लग रहा था तो क्या हमें सीएम नहीं बदलना चाहिए था। 78 विधायक एक तरफ हैं और एक सीएम एक तरफ और आप उनकी नहीं सुन रहे हैं।'
सुरेजावाला ने आगे कहा, 'सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष हैं और पंजाब में सीएम बदलने का फैसला उन्होंने नहीं लिया। जैसा की मैंने आपको बताया। 78 विधायकों ने सीएम बदलने के बारे में लिखा था।' खास बात यह है कि इससे पहले अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व के इस बात को खारिज कर दिया था कि उन्होंने विधायकों का भरोसा गंवा दिया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वो कांग्रेस छोड़ देंगे क्योंकि वरिष्ठ नेता उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं।
बहरहाल कांग्रेस नेता सुरजेवाला के इस बयान के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पलटवार भी किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'साल 2017 से मैंने पंजाब में सभी चुनाव जीते हैं। मुझपर जनता ने विश्वास नहीं खोया था। यह सारा खेल नवजोत सिंह सिद्धू और उनके सहयोगियों ने रचा था। नहीं जानता कि वो लोग क्यों उन्हें (नवजोत सिंह सिद्धू) को अभी भी हुक्म चलाने की अनुमति दे रहे हैं।'
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...