Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 85

बिहार: विधान परिषद में RJD की नई कमांडर होंगी राबड़ी देवी, लालू यादव के इस करीबी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की कमान अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी संभालेंगी। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र लिखकर पार्टी की बिहार विधान परिषद सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष एवं सुनील सिंह को मुख्य सचेतक बनाने का अनुरोध किया था। अब देवेश चंद्र ठाकुर के निर्देश पर विधान परिषद सचिवालय ने पहल की है।

बिहार: विधान परिषद में RJD की नई कमांडर होंगी राबड़ी देवी, लालू यादव के इस करीबी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व उपमुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, सुनील सिंह को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस संबंध में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र लिखा था।

सभापति को लिखे पत्र में उन्होंने सूचित किया था कि राजद विधानमंडन दल ने एमएलसी राबड़ी देवी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है।

एक अन्य पत्र में राजद प्रदेश अध्यक्ष ने सभापति को सूचित किया था कि राजद विधानमंडल दल ने सुनील सिंह को मुख्य सचेतक चुना है। इस संबंध में सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के निर्देश पर विधान परिषद सचिवालय ने 15 फरवरी 2024 के प्रभाव से राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष और सुनील सिंह को मुख्य सचेत के तौर पर मान्यता दे दी।

विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा ने विधान परिषद में राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष एवं सुनील सिंह को विपक्ष का मुख्य सचेतक बनाने का आदेश जारी कर दिया है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...