Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 43

न्याय यात्रा: 'आज 2 हिंदुस्तान बन गए हैं', पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में गरजे राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 35वें दिन राहुल गांधी ने वाराणसी को जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हम न्याय की महायात्रा लेकर वाराणसी की जनता के बीच पहुंच चुके हैं। आप सब हमारे साथ जुड़ें देश और प्रदेश में फैले अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि देश के प्रति सच्ची भक्ति देश को एक साथ लाने में है।

न्याय यात्रा: 'आज 2 हिंदुस्तान बन गए हैं', पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में गरजे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी आज वाराणसी में हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज सुबह वाराणसी से शुरू हुई। वाराणसी की गलियों में राहुल गांधी को आम जनता का साथ मिल रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए मिलकर काम करने की ताकत पर जोर दिया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 35वें दिन राहुल गांधी ने वाराणसी को जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हम 'न्याय की महायात्रा' लेकर वाराणसी की जनता के बीच पहुंच चुके हैं। आप सब हमारे साथ जुड़ें, देश और प्रदेश में फैले अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि देश के प्रति सच्ची भक्ति देश को एक साथ लाने में है।


'भारत मोहब्बत का देश है'
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमने 4,000 किलोमीटर की 'भारत जोड़ो यात्रा' की। यात्रा के दौरान किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और महिलाएं मिलीं। उन सबने मुझसे मिलकर अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने कहा कि BJP-RSS के लोग भी कई जगह मिले, लेकिन पूरी यात्रा में मुझे नफरत कहीं नहीं दिखी। भारत मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं। देश तभी मजबूत होता है, जब सभी एकजुट होकर काम करते हैं।


युवक ने सुनाई बेरोजगारी की कहानी
वाराणसी में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान एक युवक ने राहुल गांधी को अपनी बेरोजगारी की कहानी सुनाई। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि कैसे एक युवा और उसका परिवार शिक्षा पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी खाली हाथ और टूटे सपनों के साथ इधर-उधर भटक रहा है। यह युवाओं के साथ अन्याय है और हम इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।


पल्लवी पटेल यात्रा में हुईं शामिल
अपना दल (के) नेता और विधायक पल्लवी पटेल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुईं। 2022 के विधानसभा चुनाव में पल्लवी पटेल ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव पी मौर्य को हराया था।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...