Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 496

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: मुरादाबाद में राहुल बोले ' नफरत की दुकान बंद करने को निकला हूं...'

मुरादाबाद में राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा मुरादाबाद में पहुंची। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। चुनाव फिर नजदीक है फैसला आपको करना है आपको नफरत फैलाने वालों के साथ रहना है या नफरत को खत्म करने के लिए मोहब्बत की बात करने वालों के साथ रहेंगे। मैं मोहब्बत का पैगाम लेकर आया हूं। नफरत को की दुकान को बंद करना है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: मुरादाबाद में राहुल बोले ' नफरत की दुकान बंद करने को निकला हूं...'

बहन प्रियंका की ससुराल से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ की। शनिवार को राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ मुरादाबाद के जामा मस्जिद चौराहे से यात्रा प्रारंभ की।

लोगों का ध्यान भटका रहे पीएम
संभल चौराहे पर राहुल गांधी जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी देश में नफरत फैलाने का काम रही है। लोगों का ध्यान भटका कर देश को लूट रहे हैं। मैं नफरत की दुकान बंद करने निकला हूं। देश की 90 फीसद आबादी को भाजपा सरकार में किसी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। हवाई अड्डे प्रधानमंत्री ने अपने दोस्तों को दे दिए यहां तक की हिमाचल के सेब तक पर उनका कब्जा है।

जातीय जनगणना के बाद लगेगा पता
देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री लोगों को भटका कर वोट मांगते हैं। देश में 50 फीसदी आबादी किसानों की है। 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक, 15 प्रतिशत दलित आबादी है 8 फीसद आदिवासी हैं। देश में जातीय जनगणना के बाद ही पता चलेगा कि इन सबके साथ सरकार कैसा व्यवहार कर रही है।

विपक्ष को डराने के लिए ईडी और सीबीआई
राहुल ने कहा कि विपक्ष के कुछ दलों के नेताओं को ईडी और सीबीआई का डर दिखाया जा रहा है। लेकिन हम डरने वाले नहीं है। न्याय के लिए यात्रा शुरू की है लड़ते रहेंगे। देश के बड़े सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं, संस्थानों में दलित पिछड़े और आदिवासी नहीं है। मीडिया में भी उनकी भागीदारी नहीं है। 

प्रियंका ने कहा, सुनो ससुरालवालो...
प्रियंका वाड्रा ने अपने भाषण की शुरुआत सुनो ससुराल वालों कहकर की। उन्होंने कहा कि 2 साल पहले मैं विधानसभा चुनाव में यहां आई थी। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है तब से अब तक कुछ बदला। लोगों से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि कभी नहीं बदलेगा जब तक आप नहीं बदलोगे। कुछ नहीं बदलने वाला है। कांग्रेस ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई है। पिछले चुनाव में भी हमने तमाम योजनाओं के साथ घोषणा पत्र जारी किया था। जिन प्रदेशों में हमारी सरकार में बनी वहां हमने उन्हें तत्काल लागू किया। उत्तर प्रदेश में भी हम सरकार में होते तो सारे वादे पूरे करते।

ये रहे यात्रा के साथ
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई कांग्रेसी नेता भी यात्रा में साथ रहे। यात्रा एसपीजी के घेरे में रही। स्थानीय पुलिस प्रशासन के कई अवसर यात्रा में साथ रहे। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

बुलंदशहर में यात्रा का होगा विश्राम
शनिवार शाम को बुलंदशहर के डिबाई में यात्रा का विश्राम होगा। बुलंदशहर के आगे 25 फरवरी को राहुल की न्याय यात्रा अलीगढ़, हाथरस होते हुए आगरा पहुंचेगी। यहां यात्रा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी पहुंच रहे हैं। आगरा में इस यात्रा में शामिल होंगे। प्रियंका गांधी भी फतेहपुर सीकरी लोकसभा तक भाई राहुल गांधी के साथ रहेंगी। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...