Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 54

रायबरेली: राहुल गांधी की न्याय यात्रा के जिले में प्रवेश करते ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नेता पर फूलों की वर्षा की

राहुल गांधी की न्याय यात्रा 215 बजे रायबरेली के डिघिया पहुंची। यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी व ग्रामीण मौजूद रहे। राहुल ने समर्थकों का हाथ हिलाकर स्वागत किया। राहुल गांधी को देखने के लिए लोग सड़क के दोनो किनारों पर एकत्र हो गए। मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा दोपहर को फुरसतगंज से रायबरेली के लिए निकली।

रायबरेली: राहुल गांधी की न्याय यात्रा के जिले में प्रवेश करते ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नेता पर फूलों की वर्षा की

राहुल गांधी की न्याय यात्रा 2:15 बजे रायबरेली के डिघिया पहुंची। यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी व ग्रामीण मौजूद रहे। राहुल ने समर्थकों का हाथ हिलाकर स्वागत किया। राहुल गांधी को देखने के लिए लोग सड़क के दोनो किनारों पर एकत्र हो गए।

मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा दोपहर को फुरसतगंज से रायबरेली के लिए निकली। डिघिया में काफी देर से खड़े नेताओं ने अपने नेता की झलक देखी को उत्साहवश जिंदाबाद के नारे लगाए। यात्रा जैसे-जेसे आगे बढ़ती गई लोग उनके साथ जुडते गए। दोपहर 2:20 बजे मलिकमऊ पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने हाथों हाथ लिया। स्वागत के बाद आगे बढ़े तो सारस होटल चौराहे पर उनका स्वागत किया गया।

सिविल लाइंस, डिग्री कालेज चौराहा, कचहरी रोड, हाथी पार्क में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था। कांग्रेस नेता अपने के बीच पहुंचे तो सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ गए। एक जगह राहुल गांधी ने कहा कि बहुत सारे नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी आप कन्या कुमारी से कश्मीर तक चल रहे हैं।

रायबरेली, अमेठी, उत्तर प्रदेश बिहार का क्या होगा, आपको दूसरी यात्रा करनी चाहिए, इसलिए हमने मणिपुर से महाराष्ट्र तक यात्रा शुरू की है मै आपके सामने खड़ा हूं। उनके साथ गाड़ी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर मौजूद रहे।

राहुल पर की फूलों की वर्षा
मलिक मऊ पहुंचने पर पार्टी के समर्थकों ने उन पर फूलों की वर्ष की। अपने बीच राहुल गांधी को पाकर कार्यकर्ता का जोश सातवें आसमान पर दिख रहा हैं। कार्यकर्ता राहुल गांधी, सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगे।

कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पार्टी की ओर से पूरे शहर को होल्डिंग और पार्टी के झंडों से सजाया गया है। जिस रूट से उनकी यात्रा गुजरी, झंडे बैनर लगाए गए।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...