एक समय पर राजा भैया के करीबी रहे सपा प्रत्याशी गुलशन यादव ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है और पुलिस-प्रशासन से जान बचाने के लिए गुहार लगाई है। इस पर राजा भैया ने कहा कि चुनाव करीब आने पर विपक्षी ऐसे आरोप लगाते हैं।
यूपी की चर्चित कुंडा विधानसभा सीट पर चुनावी माहौल गर्म है। एक समय पर राजा भैया के करीबी रहे सपा प्रत्याशी गुलशन यादव ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है। गुलशन ने पुलिस-प्रशासन से जान बचाने के लिए गुहार लगाई है। इस पर राजा भैया ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। चुनाव करीब आने पर विपक्षी ऐसे आरोप लगाते हैं। वहीं राजा भैया और गुलशन यादव ने आज अलग-अलग गेट से जाकर नामांकन किया।
दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता और कुंडा विधानसभा से प्रत्याशी गुलशन यादव ने शुक्रवार की रात ट्वीट किया, ‘मैं गुलशन यादव 246 विधानसभ कुंडा से सपा प्रत्याशी हूं। मेरी पत्नी सीमा यादव वर्तमान में चेयरवुमेन हैं। चुनाव में हार के डर से कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह और MLC अक्षय प्रताप सिंह मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं। कभी भी मेरे साथ अप्रिय घटना हो सकती है। इस ट्वीट में प्रतापगढ़ पुलिस और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को भी टैग किया है।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...