राजस्थान के बेरोजगार युवक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं।
नर्सिंग भर्ती 2013 से वंचित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाए |
प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2018 चिकित्सा विभाग की चयन सूची जारी की जाए |
स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018 में घटाए गए 689 पदों को जोड़कर सूची जल्द से जल्द जारी की जाए |
आरईआईटी शिक्षक भर्ती 2021 में विशेष शिक्षकों के 5000 पद हटाए जाएं |
आरईआईटी शिक्षक भर्ती 2021 में 31000 से बढ़ाकर 50000 की जाएगी लेकीन अभी तक नही हुआ |
शिक्षक भर्ती 2012 मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ताओं के पक्ष में आवेदन दिया जाए |
आरईआईटी शिक्षक भर्ती 2018 को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए |
पंचायती राज एलडीसी भर्ती 2013 की नियुक्ति प्रक्रिया का कलैण्डर यथाशीघ्र जारी किया जाए |
तकनीकी सहायक, पंचायत राज, कम्प्यूटर प्रशिक्षक भर्ती, प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, (461 पदों पर 2000 पदों की भर्ती) की अधिसूचना यथाशीघ्र जारी की जाये |
प्रतियोगी परीक्षा में गैर जमानती कानून का अध्यादेश जल्द से जल्द लाया जाए |
चिकित्सा विभाग में नई भर्तियों की अधिसूचना जल्द से जल्द जारी की जाए |
बाहरी राज्यों का कोटा कम कर प्रदेश के बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाए |
प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को गृह जनपद में परीक्षा केन्द्र तथा शासकीय विद्यालयों में परीक्षा केन्द्र दिया जाये तथा सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए |
प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में बायोमेट्रिक वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाए |
नीमराना कमलादेवी परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 6 बेरोजगार अभ्यर्थियों के मुकदमे वापस लें |
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...