राजनाथ सिंह ने कहा, "उरी और पुलवामा में हमने कर दिखाया है। हमारे पड़ोसी देश को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल व एयर स्ट्राइक कर संदेश दे दिया कि जरूरत पड़ी तो उस पर हमला भी कर सकते हैं।"
लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण यूनिट का शिलान्यास किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि यह यूपी के रक्षा उत्पाद के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। इसके लिए डीआरडीओ व उनकी पूरी टीम को बधाई। राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मैं जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध करा दूंगा। मुझे लगा 6 महीने तो लगेंगे ही लेकिन डेढ़ महीने के अंदर 200 एकड़ जमीन उपलब्ध करवा दी।
रक्षामंत्री सिंह ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र और ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र के शिलान्यास के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”हम ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे हैं, रक्षा के दूसरे उपकरण और हथियार बना रहे हैं तो दुनिया के किसी देश पर आक्रमण करने के लिए नहीं बना रहे हैं। यह हमारे देश का चरित्र नहीं है। हमने न हमला किया, न जमीन कब्जाई है। ब्रह्मोस इसलिए बनाना चाहते हैं जिससे कि हमारे पास ऐसी ताकत हो कि दुनिया का कोई भी देश आंख दिखाने की जुर्रत न करे। इस प्रकार के डेटेरेंट होने जरूरी हैं। उरी और पुलवामा में हमने कर दिखाया है। हमारे पड़ोसी देश को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल व एयर स्ट्राइक कर संदेश दे दिया कि जरूरत पड़ी तो उस पर हमला भी कर सकते हैं।"
रक्षामंत्री ने कहा कि यूपी ऊंचाइयों को छू रहा है। पहले की अपेक्षा लोगों के जीवन में बदलाव आया है। सारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। सड़कें और फ्लाईओवर तेजी से बन रहे हैं। यूपी में 4 एक्सप्रेसवे तेजी से बन गए। सरकारी योजनाओं का एक पैसा भी कोई माई का लाल काट नहीं सकता। जब राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने असमर्थता व्यक्त करते हुए कहा था कि एक रु भेजता हूं तो 15 पैसे नीचे आता है लेकिन हमारे पीएम ने व्यवस्था बदली और अब सौ का सौ पैसा पहुंच रहा है। आयुष्मान योजना, उज्ज्वला सभी के लिए है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। पहले अपराध का राजनीतिकरण था। आज डंके की चोट पर कह सकते हैं कि योगी ने कानून व्यवस्था बदल दी है। जिसकी चर्चा दूसरे प्रदेशों में भी होती है। जब मैं दूसरे राज्यों में जाता हूं तो लोग कहते हैं कि यूपी की सरकार, बहुत असरदार।
रक्षामंत्री ने कहा कि योगी एक दिलेर मुख्यमंत्री हैं लेकिन एक मामले में कंजूस हैं। माफियाओं को तनिक भी रियायत नहीं देते हैं। हर जगह बुलडोजर चल रहा है। यहां अपराधियों नहीं, बुलडोजर वालों की बल्ले बल्ले है। दुनिया भर के निवेशक यूपी आ रहे हैं। प्रदेश में चार-चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बन रहे हैं। योगी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जो कि अपनी विरासत और संस्कृति को भी संभाल रही है। जो अपनी पुरातन संस्कृति से कटता है। वह कटी पतंग जैसा होता है।
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी ने रक्षामंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि डीआरडीओ की अत्याधुनिक लैब और नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल निर्माण केंद्र कार्यक्रम में पहुंचे रक्षामंत्री का स्वागत है। प्रदेश के अंदर पहले डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की गई। डिफेक्सपो करवाया गया। 2018 में दो कॉरिडोर घोषित हुए। 2019 के यूनियन बजट में एक डिफेंस एक्सपो तमिलनाडु और दूसरा यूपी में खोलने का खाका बना। यूपी में कॉरिडोर का काम तेज हुआ है। लखनऊ के यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। झांसी रानी की जयंती पर पीएम मोदी ने भारत डायनामिक्स की यूनिट का शिलान्यास किया और आज रक्षामंत्री आए हैं।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमेशा मैत्री, शांति और करुणा का संदेश दिया है। यह मानवता के कल्याण के लिए है। इसका मतलब यह है कि कोई भारत की सुरक्षा पर टेढ़ी नजर से देखेगा तो उसका जवाब कैसे देना है या आपने पिछले वर्षों में देखा है। यह नया भारत है। जो किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन कोई छेड़े तो छोड़ता नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रह्मोश मिसाइल यूनिट का शुभारंभ होने से लखनऊ अब दुश्मन देश के लिए दहाड़ने का काम भी करेगा। अभी तक कहा जाता है कि मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं। इससे प्रदेश में रोजगार भी बढ़ेंगे।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...