केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जौनपुर के बूथ अध्यक्ष सम्मलेन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हमारी सरकार नें भारत को ताकतवर देश बनाया है। वहीं विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, ‘पिछली सरकार किसानों पर गोलियां चलावती थी, लेकिन हमारी सरकार किसान को अपना भगवन मानती है।’
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मलेन में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। जहां राजनाथ सिंह सभा को संबोधित करते हुए बोले की, ‘पहले भारत को बहार के लोग कमजोर देश समझाते थे, लेकिन जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तबसे दुनिया की नजरों में भारत कमजोर भारत नहीं रहा है। अब हमारा भारत दुनिया की नजरों में ताकतवर भारत बन गया है। अगर किसी अन्तराष्ट्रीय मंचो पर भारत कुछ बोलता है तो पूरी दुनिया उसे ध्यान से सुनती है. ये हमारी छवि बनी है।
किसानों को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा की, ‘भारतीय जनता पार्टी की सरकार जहां भी रही है किसानों को लेकर बेहद संवेदनशील रही है। तीन कृषि बिलों को लेकर आन्दोलन चल रहा था लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने ये नहीं सोचा की क्या होगा, उन्होंने कहा किसान आन्दोलन कर रहे हैं चलो हम तीनों बिलों को वापस ले लेतें हैं और उन्होंने बिल वापस लेने का फैसला कर लिया और संसद जिस दिन प्रारंभ होगी पहले हीं दिन ये बिल वापस ले लिया जायेगा। आगे राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए बोले की, ‘आप अन्य राजनितिक दलों को देखिये, उन्होंने किसानों पर गोलियां चलवा दी है। लेकिन हम किसान को अपना भगवन मानते है।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा, ‘हमारा भारत अब वो भारत है की हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन अगर हमें किसी ने छेड़ने की कोशिश की तो उसे छोड़ेंगे नहीं।’ उन्होंने आगे कहा की, ‘हमने उत्तर प्रदेश में ऐसी सड़कें दी है जिसपर केवल मोटरकार नहीं चलते फाइटर प्लेन भी उतरतें हैं। इतनी मजबूत हमारी सरकार के द्वारा सडकों का निर्माण हो रहा है।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...