Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 134

राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने क‍िया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशियों आरपीएन सिंह सुधांशु त्रिवेदी तेजवीर सिंह ने विधानभवन के कक्ष संख्या 48 में नामांकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने क‍िया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशियों आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, तेजवीर सिंह ने विधानभवन के कक्ष संख्या 48 में नामांकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए बैजयंत जय पांडा ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व और नेतृत्व देने में सफल रही है। इसका उदाहरण आपके सामने पार्टी की ओर से घोषित किए गए राज्यसभा प्रत्याशी हैं।

राज्‍यसभा चुनाव के बाद लोकसभा के ल‍िए भी हैं तैयार: पांडा   
उन्‍होंने कहा राज्यसभा चुनाव के बाद हम लोकसभा चुनाव के लिए भी तैयार हैं। भारत की 140 करोड़ और उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता तय कर चुकी है कि तीसरी बार प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। पिछले 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जो प्रगति और बदलाव आया है, उसकी सारी दुनिया में प्रशंसा हो रही है।

पांडा ने कहा क‍ि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। मोदी की गारंटी है कि अपने तीसरे काल में वह भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं, जहां भारत की मदद और मोदी का नेतृत्व नहीं ढूंढा जाता है।

यूपी की 80 लोकसभा सीटें जीतने का दावा  
मोदी सरकार ने देश की 25 करोड़ जनता को गरीबी से बाहर किया है। उत्तर प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार ने अच्छा काम किया है। उत्तर प्रदेश में प्रगति हुई है, माफिया मुक्त शासन और बदलाव आया है, उसकी हर जगह चर्चा हो रही है। जो बदलाव और प्रगति हम देख रहे हैं, उत्तर प्रदेश की जनता इसे आगे बढ़ाना चाहती है। आने वाले दिनों में स्पष्ट है कि राम जी की कृपा और जनता के आशीर्वाद से हम उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें जीतने जा रहे हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...