Breaking News

Friday, September 20, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 232

बाराबंकी: रामनगर स्टेट के 14वें राजा रत्नाकर पंचतत्व में विलीन, कई राजघरानों के लोग हुए शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के दामाद और बाराबंकी की रामनगर (धमेड़ी) स्टेट के राजा और समाजसेवी कुंवर रत्नाकर सिंह का लम्बी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया।

बाराबंकी: रामनगर स्टेट के 14वें राजा रत्नाकर पंचतत्व में विलीन,  कई राजघरानों के लोग हुए शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के दामाद और बाराबंकी की रामनगर (धमेड़ी) स्टेट के राजा और समाजसेवी कुंवर रत्नाकर सिंह का लम्बी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह की बड़ी बेटी से राजा रत्नाकर सिंह की शादी हुई थी।

दामाद के निधन की सूचना मिलते ही दिग्विजय सिंह अपने सारे चुनावी कार्यक्रम कैंसिल करके रामनगर पहुंचे। राजा के अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद पीएल पुनिया, बीजेपी की वर्तमान प्रत्याशी राजरानी रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप समेत कई राज्यों के जाने-माने दिग्गज नेता और कई राज घराने के लोग पहुंचे।

वर्ष 1965 में जन्मे राजा रत्नाकर सिंह की शादी मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की बेटी मृणाली सिंह से हुई थी। बीते एक साल से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसी लिए वह लखनऊ स्थित आवास पर ही रह रहे थे। रत्नाकर सिंह अपने पीछे पत्नी के अलावा बेटी अंशिका सिंह, कात्यायनी, कमलाक्षी, दिव्यज्योति को छोड़ गए हैं।

उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास रामनगर में किया गया। वहीं, राजा रत्नाकर सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 

दशहरे से लेकर सभी त्योहारों में लेते थे भाग
आपको बता दें कि राजकुमार रत्नाकर सिंह बहुत ही सरल स्वभाव और सज्जन व्यक्तित्व के थे। वह गरीबों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते थे। रामनगर में दशहरे से लेकर अनेक कार्यक्रमों में भाग लेते थे। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहकर गांव से लेकर देश के हित में उन्होंने कई काम किए, जिनकी प्रशंसा लोग आज भी करते हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...