एक महिला ने मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर डिप्टी रेंजर के नाम से फर्जी आईडी बनाने और शादी का नाटक रच संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का दावा कर करोड़ों रुपये हड़पने वाले विनय मिश्रा को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब विनय मिश्रा के झांसे में फंसी निजी स्कूल की शिक्षिका ने गोमती नगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर डिप्टी रेंजर के नाम से फर्जी आईडी बनाने और शादी का नाटक रच संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
दरअसल गोरखपुर की निवासी महिला के मुताबिक उसके पति की फेफड़ों की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। महिला को पहले पति से एक बेटा भी है। जिसका पालन करने के लिए वह निजी स्कूल में शिक्षिका की नौकरी करती है। पति की मौत के बाद परिवार और रिश्तेदारों के बहुत समझाने पर वह दूसरी शादी करने को तैयार हो गई थी। इसके लिए महिला ने मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर अपनी एक प्रोफाइल बनाई थी। सितंबर 2019 में उसे एक विनय मिश्रा नाम की प्रोफाइल नजर आई। जिसमें विनय ने वन विभाग में डिप्टी रेंजर होने का दावा किया था। वह बलरामपुर की भांभर रेंज में तैनाती की बात कहता था।
फिर दोनों में बाते होने लगी, मोलना जुलना भी होने लगा। पीड़िता के मुताबिक विनय ने मुलाकात के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए उससे करीब एक लाख रुपए लिए थे। साथ ही अपने जन्मदिन पर एक अंगूठी भी खरीदी थी। महिला के कई बार कहने पर आरोपी विनय ने चुनिंदा लोगों के सामने शादी करने का नाटक किया था। लेकिन महिला के बार-बार कहने पर भी विनय उसे कभी भी अपने घर नहीं ले गया। इस बीच आरोपी ने कई बार संबंध बनाए।
फरवरी 2020 में आरोपी ने रेंजर पद पर प्रोन्नति होने का दावा किया था। यह बहाना बना कर विनय ने शिक्षिका से मिलना बंद कर दिया था। कोरोना के कारण नौकरी छूटने के बाद भी आरोपी ने आर्थिक मदद नहीं की। उल्टे महिला से ही रुपये ऐंठता रहा। विनय की हरकतों पर शक होने के कारण शिक्षिका ने पूछताछ करना शुरू किया, तो पता चला कि जिस 'अल्का' नाम की महिला को विनय अपनी बहन बताता है, दरसल वह उसकी पहली पत्नी है। जिससे उसे एक बेटी भी है। विनय की हकीकत सामने आने पर महिला दंग रह गई। इस बीच एसटीएफ की टीम ने विनय को नौकरी दिला कर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। विनय को तलाशते हुए एक टीम महिला के घर भी पहुंची थी। जिसके बाद ही उसे विनय के जालसाज होने पर विश्वास हुआ। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार प्रशांत कुमार मिश्र के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...