Breaking News

Saturday, October 5, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 742

दिव्यांगजन के सेवा को आनन्द सावरण को सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें दिव्यांगजनों की सेवा के लिए अद्वैत फॉउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन आनन्द सावरण को सम्मानित किया।

दिव्यांगजन के सेवा को आनन्द सावरण को सम्मान

सुलतानपुर जिले के अद्वैत फॉउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट को दिव्यांगजन हेतु प्रदान की गयी सेवाओं के दृष्टिगत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा संस्था के चेयरमैन आनन्द सावरण को सम्मानित किया गया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण व दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरण किया गया। इस अवसर पर सामाजिक संस्थाओं और विशेष विद्यालयों की प्रदर्शनी का उद्धाटन तथा विशेष विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।


सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ स्थित डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के अटल ऑडिटोरियम में किया गया। अद्वैत फॉउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट का संचालन विगत 12 वर्षों से कुरेभार ब्लॉक के ग्राम जमौली से किया जाता है। ट्रस्ट द्वारा सुलतानपुर जिले में विभिन्न सेवा के कार्य किये जाते रहे हैं।


शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा विचार करते हुए अद्वैत फॉउंडेशन ट्रस्ट को विश्व दिव्यांग दिवस (03 दिसंबर) को सम्मनित किये जाने का अनुमोदन किया गया। निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सुलतानपुर ने अद्वैत फॉउंडेशन ट्रस्ट को उसके सराहनीय कार्यो के लिए उत्साहवर्धन किया और मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त सम्मान के लिए बधाई भी दी।


विदित हो कि अद्वैत फाउण्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट विगत 10 वर्षों से क्षेत्र में सामाजिक एंव आर्थिक रूप से पिछड़े लोगो की सहायता करता रहा है। साथ ही आश्रयहीन, जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क वस्त्र एवं कंबल वितरण, निःशुल्क पौशाला, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, किसानों को समृद्ध बनाने के लिये कार्यशालाएं इत्यादि सामाजिक कार्यो को भी करता रहता है। ट्रस्ट द्वारा कई शिक्षण संस्थानों का भी संचालन सुल्तानपुर जिले में किया जा रहा है, जिनमें स्पेक्ट्रम हाई फार्मेसी कॉलेज, आईटीआई कॉलेज व सीबीएसई का इंटर कॉलेज स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी भी है। इसी क्रम में ट्रस्ट द्वारा आर्थिक सहयोग व निःशुल्क शिक्षा के लिए हाथ बढ़ाया है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...