उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आरपीएन सिंह का इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। भाजपा में शामिल हो गए। एक दिन पहले ही यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक घोषित किए गए थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। भाजपा ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है।
आरपीएन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदाने के लिए तत्पर हूं।'
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ट्वीट ककर लिखा, 'आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं।' आरपीएन सिंह ने अपनी इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा था।
आरपीएन सिंह को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने से आते हैं जिनका इलाके में काफी प्रभाव है। वह 2009 में तत्कालीन पडरौना सीट से लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं और यूपीए- 2 सरकार में सड़क परिवहन, पेट्रोलियम और गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। उधर, एक के बाद एक नेताओं के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। हाल ये है कि इसके पहले लड़की हूं लड़ सकती हूं कि पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी भाजपा में शामिल हो गईं।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...