बीजेपी सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर वो अपने विवादित बयान से चर्चा मे आ गए हैं। टिकैत को डकैत और राहुल को पप्पू कहा।
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों के जरिए अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर वो अपने विवादित बयान से चर्चा मे आ गए हैं। साक्षी महाराज ने उन्नाव के एक कार्यक्रम मे एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत और सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होनें राकेश टिकैत को डकैत और राहुल गांधी को पप्पू कहा है। साक्षी महाराज ने कहा कि खुद को किसान कहने वाले राकेश, टिकैट नहीं डकैत हैं। उन्होंने किसान आंदोलन पर आरोप लगाते हुए कहा कि धरना दे रहे किसानों में अखिलेश यादव, अजीत सिंह और कांग्रेस के लोग हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जाट को सांसद बनाया है तो जाट हमारे साथ हैं। इसलिए आप लोग किसी के बहकावे और गलतफहमी में मत आइए।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...