Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 108

लोकसभा चूनाव 2024: संजय सिंह ने लगाया आरोप- दिल्ली में भी ऑपरेशन लोटस, अखिलेश बोले- जो प्रधानी के चुनाव में नहीं होता वाे…

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को राजधानी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साझा पत्रकार वार्ता कर लोकतंत्र को बचाने के लिए मिलकर लड़ाई लड़ने की भी घोषणा की। अखिलेश ने कहा कि जिन संस्थाओं से न्याय मिलने की उम्मीद होती है उनका दुरुपयोग कर भाजपा चुनाव जीतना चाहती है।

लोकसभा चूनाव 2024: संजय सिंह ने लगाया आरोप- दिल्ली में भी ऑपरेशन लोटस, अखिलेश बोले- जो प्रधानी के चुनाव में नहीं होता वाे…

आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को राजधानी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और प्रदेश में उनके प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने की घोषणा की। 

अखिलेश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से फोन पर बात कर हाल-चाल दिया और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में उनका पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। 

दोनों नेताओं ने साझा पत्रकार वार्ता कर लोकतंत्र को बचाने के लिए मिलकर लड़ाई लड़ने की भी घोषणा की। अखिलेश ने कहा कि जिन संस्थाओं से न्याय मिलने की उम्मीद होती है उनका दुरुपयोग कर भाजपा चुनाव जीतना चाहती है। जो चीज प्रधानी के चुनाव में नहीं होती वह लोकसभा चुनाव में हो रही हैं। 

अखिलेश यादव ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया। महाराष्ट्र में भी सरकार गिराई गई। पुलिस के दम पर विपक्षी नेताओं को जबरन भाजपा अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। 

हम आईएनडीआईए के साथ: संजय
वहीं, संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आप का एक-एक कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का जोर-जोर से प्रचार करेगा। अभी कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठक नहीं हुई है, जैसे ही बैठक होगी इसकी घोषणा भी की जाएगी। हम आईएनडीआईए के साथ है। 

संजय ने कहा कि दिल्ली में भी ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया गया है और चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए हर हथकंडा अपनाया जा रहा है। आखिर मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाया गया तो वहां के मुख्यमंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया। 

जब गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे ने किसानों को कुचल दिया तो उनसे इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया। आज मोदी हर भ्रष्टाचारियों को पार्टी में शामिल करने की गारंटी ले रहे हैं चाहे वह महाराष्ट्र के अजित पवार हों या फिर कोई अन्य। हम हर तरह से आईएनडीआईए का पूरा सहयोग करेंगे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...