सेंसेक्स 1128 पॉइंट चढ़कर 50100 के पार बंद; निफ्टी में भी 337 अंकों की बढ़त, IT शेयरों में भारी खरीदारी
शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स 1,128 अंकों की भारी बढ़त के साथ 50,136.58 पर बंद हुआ है। इससे पहले इंडेक्स 16 मार्च को 50100 के पार बंद हुआ था। निफ्टी भी 337 अंक ऊपर 14,845.10 पर बंद हुआ। बाजार की शुरुआत सुबह ही बढ़त के साथ हुई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स BSE सेंसेक्स 323 अंक ऊपर 49,331.68 पर और निफ्टी 121 अंक ऊपर 14,628.50 पर खुला
शेयर बाजार में भारी बढ़त की वजह:
निवेशक सबसे ज्यादा खरीदारी IT सेक्टर के शेयरों में रही। निफ्टी IT इंडेक्स 736 अंक ऊपर 26,121.10 पर बंद हुआ है। कोफोर्ज और माइंडट्री के शेयरों में 8-8% की बढ़त रही। इसी तरह मेटल सेक्टर में MOIL का शेयर भी 12% की बढ़त रही।
एक्सचेंज पर 49% शेयरों में बढ़त, मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ा
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 शेयरों में बढ़त रही। HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 4% की बढ़त दर्ज की गई। एक्सचेंज पर 3,162 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1,555 शेयरों में बढ़त रही। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 204.78 लाख करोड़ रुपए हो गया है। 26 मार्च को यह 201.27 लाख करोड़ रुपए था।
शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में शामिल सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए...
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...