राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचा गांधी परिवार, कई बड़े नेता शामिल
भारत के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पहुंचे। उन्होंने 1984 से लेकर 1989 तक पीएम पद संभाला था।
राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर पूरा गांधी परिवार दिल्ली के वीर भूमि में श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व वायनाड के एमपी राहुल गांधी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पहुंचे। सबसे कम उम्र में भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त सन 1944 को मुंबई में हुआ था। राजीव गांधी भारत के सातवें प्रधानमंत्री थे, उन्होंने 1984 से लेकर 1989 तक पीएम पद संभाला था।
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके कुछ खास मैसेज, कोट्स और अनमोल विचार
- जब भी कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो जमीन हिलती है।
- महिलायें एक देश की सामाजिक चेतना होती हैं। वे हमारे समाज को एक साथ जोड़ कर रखती है।
- यदि किसान कमजोर हो जाते हैं तो देश आत्मनिर्भरता खो देता है, लेकिन अगर वे मजबूत हैं तो देश की स्वतंत्रता भी मजबूत हो जाती है।
- शिक्षा को हमारे समाज में बराबरी का स्थान दिया जाता है। यह एक ऐसा उपकरण है जो हमारे पिछले हजारो वर्षो के सामाजिक व्यवस्था को एक बराबर के स्तर पर ला सकता है।
- हमारा आज का काम भारत को इक्कीसवीं सदी में गरीबी के बोझ से मुक्ति, हमारे औपनिवेशिक अतीत की विरासत और हमारे लोगों की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होगा।
- भारत एक प्राचीन देश, लेकिन एक युवा राष्ट्र है… मैं जवान हूँ और मेरा भी एक सपना है। मेरा सपना है भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी देशों में से प्रथम रैंक में लाना और मानव जाति की सेवा करना।