Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 71

हिमाचल में बारिश ने लिया विकराल रूप... मिटटी की तरह बह गए मकान और पुल, 6 की मौत; देखें बर्बादी की भयानक तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है। मंडी में बारिश और फिर जगह-जगह भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश में अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल में बारिश से 300 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। प्रदेश में 700 से ज्यादा सड़कें बारिश के चलते बंद हैं।

हिमाचल में बारिश ने लिया विकराल रूप... मिटटी की तरह बह गए मकान और पुल, 6 की मौत; देखें बर्बादी की भयानक तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है। प्रदेश में बीते 3 दिनों से लगातार बारिश जारी है। बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान मंडी जिले में पहुंचाया है। प्रदेश की सैकड़ों सड़कें बारिश और भूस्खलन के चलते प्रभावित हुई हैं।

बारिश के बाद हुए नुकसान की भयावह तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। कहीं ताश के पत्तों की तरह मकान ढह गए तो कहीं लंबे-लंबे पुल नदियों में बह गए। ऐसी भी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें कारें पानी में बहती हुईं नजर आईं। नदी-नालों के साथ लगते गांव-कस्बे बाढ़ से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां से लगातार लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

रविवार देर रात मंडी के नगवाई इलाके में ब्यास नदी में अचानक बाढ़ गई और 6 लोग फंस गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड और पुलिस ने 3 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया। एनडीआरएफ की टीम न रैपलिंग तकनीक के जरिए 6 लोगों का रेस्क्यू किया।


हिमाचल में 6 लोगों की मौत
हिमाचल में आफत की बारिश और भूस्खलन के कारण छह लोगों की मौत हुई है। कुमारसैन में भूस्खलन के कारण दंपत्ती और एक बच्चे की मौत हो गई। न्यू शिमला में मकान पर पेड़ के गिरने के कारण उसके मलबे में 70 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गई। जबकि 22 वर्षीय युवती मलबे में दबने से घायल हो गई।

कुल्लू में एक महिला व चंबा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। भूस्खलन के कारण 11 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि 736 सड़कें बंद हैं। प्रदेश में 24 मकानों व स्कूलों को नुकसान होने की सूचना है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के चार जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, हमीरपुर व ऊना को छोड़ बाकी जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में एडवाइजरी जारी की गई है। एवलांच के साथ भूस्खलन की संभावनाएं जताई गई हैं। आगामी दो दिनों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। ताजा वर्षा के बाद से ठंड भी बढ़ गई है।

मनाली में 1971 का रिकॉर्ड टूटा
मनाली में 1971 में जुलाई माह में सबसे अधिक वर्षा का रिकॉर्ड टूट गया है। बीते 24 घंटों के दौरान मनाली में 131.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जबकि इससे पूर्व 9 जुलाई 1971 को 105 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। सोलन में 2015 में 105 मिलीमीटर के बाद जुलाई माह में अब 107 मिलीमीटर सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...