प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के चीफ शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा का दामन थामने के बजाए अपनी ही पार्टी को मजबूत करना शुरू कर दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने आज पार्टी के नौ प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के चीफ शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा का दामन थामने के बजाए अपनी ही पार्टी को मजबूत करना शुरू कर दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद उन्होंने प्रसपा की सभी इकाईयों को भंग कर दिया था और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मतभदों के चलते ये कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि पार्टी की पुनर्गठन की प्रक्रिया से तय हो गया है कि वह खुद को मजबूत कर रहे हैं। इस बीच प्रसपा चीफ शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के नौ प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है।
बतादें कि नौ प्रकोष्ठों में से दो की महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इस सभी प्रकोष्ठोंके प्रदेश अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( लोहिया) केराष्ट्रीय महासचिव और शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने जारी किया है। इसकेसाथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने उम्मीद जताई है कि आप सभी के प्रयासों सेपार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमा को जन जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत प्रभावशाली और सुगठित करने में सहयाता मिलेगी।
शिवपाल सिंह यादव ने अपने भतीजे और सपा प्रमुखअखिलेश यादव से नाराज होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन किया था। हालांकि यूपी विधानसभा चुनाव में वह भाजपा को सत्ता सेबेदखल करने के लिए अपने भतीजे के साथ आ गए। यही नहीं उन्होंने सपा प्रमुख से सीटों की मांग की थी लेकिन बात एक सीट पर आकर थमी सपा ने उनको अपने सिंबल पर इटावा की जसवंतनगर सीट से मैदान में उतारा था। हालांकि उन्होंने अपनी पार्टी का विलयसपा में नहीं किया था।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...