मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा है कि जितने भी बड़े लोग और ठाकुरों के घर की महिलाओं को घर से बाहर निकाल कर काम करवाना चाहिए।
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा है कि जितने भी बड़े लोग और ठाकुरों के घर की महिलाओं को घर से बाहर निकाल कर काम करवाना चाहिए ताकि समाज के सभी लोगों में समानता बनी रहे। अनूपपुर में भाषण देते हुए शिवराज सरकार के मंत्री ने कहा, 'अमीर गरीब दोनों को समान रूप से काम करना चाहिए। खासकर जितने बड़े-बड़े ठाकुर और कुछ और बड़े लोग वो सब अपने घर की औरतों को कोठरी में बंद कर के रखते हैं।
आगे शिवराज के मंत्री ने कहा, 'ठाकुर और बड़े लोग अपनी घर की औरतों को बाहर निकलने नहीं देते हैं। जितने धान काटने वाले, आंगन साफ करने वाले, गोबर लिपने वाले ये सभी काम हमारे गांव की महिलाएं करती हैं। यहीं काम करते हैं ना..अरे भाई, जब पुरुष और महिलाओं के बराबर अधिकार है तो दोनों को बराबर काम करना चाहिए। अब सब अपने आप को पहचानों और पुरुष के साथ कंधे मिलाकर आप आगे आओ। जितने बड़े-बड़े ठाकुर-वाकुर हैं ना उनके घर की महिलाओं को पकड़-पकड़ कर बाहर निकाला जाए। उनलोगों को भी समाज के साथ काम करना चाहिए। तब ही ना महिलाएं आगे बढ़ेंगी।'
मध्य प्रदेश शासन में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह बुधवार को फुनहा शहर में महिलाओं को पुरस्कार देने के लिए आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में ऊंची जाति के महिलाओं को काम करने की नसीहत देते हुए यह बात कही है। कार्यक्रम में मंत्री महिलाओं के अधिकार की बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े ठाकुर ठकार अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...