Breaking News

Thursday, October 3, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 289

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के लिए छह पार्षद निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के चार व सपा के दो नेता चुने गए सदस्य

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के छह पदों पर भाजपा के चार व सपा के दो सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के लिए छह पार्षद निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के चार व सपा के दो नेता चुने गए सदस्य

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के छह पदों पर भाजपा के चार व सपा के दो सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। मनोज अवस्थी, शशि गुप्ता, रेखा सिंह और मिथिलेश चौहान भाजपा के विजयी सदस्य हैं जबकि जगलाल यादव और अयजुर्रहमान सपा के विजयी सदस्य हैं।

निगम कार्यकारिणी के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद जो छह सदस्य एक जनवरी को रिटायर हो गए, उनकी जगह पर ही नए सदस्यों का चुनाव होना था। रिटायर सदस्यों में भाजपा के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, हरिश्चंद्र लोधी, रामकुमार वर्मा व साधना वर्मा थे। सपा के पार्षद दल के नेता यावर हुसैन रेशू व ताराचंद्र रावत रिटायर हुए।

सदन में पार्षदों की संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस एक भी सदस्य को नहीं जिता सकती थी। ऐसे में इस बार भी उसके मैदान से बाहर रहने के पूरे आसार थे और वही हुआ भी। जिससे मुकाबला भाजपा और सपा के बीच हुआ। दोनों दल इस बार भी निर्विरोध चुनाव चाहते थे और छह पदों के लिए इतने ही प्रत्याशी उतारे थे। इनमें भाजपा के चार और सपा के दो प्रत्याशी थे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...