Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 566

डिम्पल यादव नें 'पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन को 50 सीटों पर जीत' का दावा किया, बोली सपा की लहर देख बौखला गई है भाजपा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव ने पत्रकारों से वार्ता में कहाकि समाजवादी पार्टी की लहर से भाजपा बौखला गई है। पूर्वांचल में भी सपा को बेहतर सफलता मिलेगी।

 डिम्पल यादव नें 'पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन को 50 सीटों पर जीत' का दावा किया, बोली सपा की लहर देख बौखला गई है भाजपा

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव ने गुप्त नवरात्र के तृतीया तिथि पर शुक्रवार की शाम 4.45 बजे मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंच कर दर्शन पूजन किया। इसके बाद मां को चांदी का आभूषण चढ़ाया। उन्हें दर्शन पूजन सपा संरक्षक के कुल पुरोहित विजय बाबू मिश्र ने कराया। वहीं एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में कहाकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा को 50 सीटें मिल रही है। समाजवादी पार्टी की लहर से भाजपा बौखला गई है। पूर्वांचल में भी सपा को बेहतर सफलता मिलेगी। 


सपा की लहर देख बौखला गई है भाजपा - डिम्पल यादव

पूर्व सांसद डिम्पल यादव शुक्रवार की शाम लखनऊ से सड़क मार्ग शाम को 4:45 बजे विंध्याचल पहुंची। वे पुरानी वीआईपी स्थित एक होटल में कुछ देर रुकने के बाद हाथ में नारियल चुनरी, माला व फूल प्रसाद लेकर मां विंध्यवासिनी के मंदिर के गणेश द्वार से गर्भगृह पहुंच कर पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। उन्होने मां विंध्यवासिनी के चरणों में एक जोड़ी चांदी की पायल, बिछिया एवं सोने की नथिया, लाल चुनरी चढ़ाया।


गर्भ गृह में दर्शन पूजन के बाद पूर्व सांसद डिम्पल यादव मंदिर परिसर में स्थित सभी देवी- देवताओं का पूजन अर्चन कर हवन कुंड की परिक्रमा की। इसके बाद उन्होने पत्रकारों से बात करते हुए कहाकि पूर्वांचल में सहयोगी दलों से सीटों के बंटवारे का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन को 50 सीटों पर जीत मिल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे प्रदेश में सपा गठबंधन की लहर देख भाजपा बौखला गई है। चुनाव के अंतिम चरण तक सपा गठबंधन और मजबूत हो जाएगा। पूर्व सांसद डिम्पल यादव के साथ उनकी मां चंपा रावत भी मौजूद रही। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...