Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / खेल /

  • 0
  • 256

Happy Birthday MS Dhoni: थाला मेरे लिए आप भगवान जैसे हो, माही तुम मेरे सबकुछ हो...एक खिलाड़ी से कहीं बड़े हैं धोनी

जब से आईपीएल का आगाज हुआ तभी से धोनी चेन्नै सुपर किंग्स की कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने इस टीम को चार बार आईपीएल ट्रॉफी जितवाई। दक्षिण भारत में अक्सर व्यक्ति विशेष के प्रति लोगों का अथाह प्यार नजर आता है। हम कल से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड देख रहे थे। सोशल मीडिया पर 70 फीसदी से ज्यादा ट्वीट दक्षिण भारत के फैंस कर रहे थे।

Happy Birthday MS Dhoni: थाला मेरे लिए आप भगवान जैसे हो, माही तुम मेरे सबकुछ हो...एक खिलाड़ी से कहीं बड़े हैं धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। सात नंबर जर्सी उनका लकी नंबर है। धोनी के बारे में बहुत कुछ लिखा गया, सुना गया और अब लगता है शायद इस खिलाड़ी के लिए जितना कुछ लिखा जाए वो कम ही पड़ जाएगा। अपनी जिंदगी की किताब में हर दिन एक नया अध्याय जोड़ने वाले माही केवल देश में हीं बल्कि पूरे विश्व के क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हिंदुस्तान में क्रिकेट दिलों पर बसता है। यहां पर हर बच्चे की तमन्ना सचिन तेंदुलकर बनना होता है। मगर साल एक वक्त बाद लंबे बालों वाला वो खिलाड़ी मैदान पर आता है यहीं से शुरू हो जाता है क्रिकेट के एक और सितारा का चैप्टर।

सोशल मीडिया पर बीते तीन दिनों से ट्रेंड
बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस आज के दिन का इंतजार कर रहे थे। दो दिनों से ही उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। थाला, माही, धोनी, कैप्टन कूल तमाम नामों से फैंस उनको बधाई दे रहे हैं। धोनी का बचपन भले ही रांची में बीता हो, मगर उनका परिवार मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। धोनी की शादी भी उत्तराखंड कल्चर से हुए थी। धोनी के माता-पिता भी देवी-देवताओं की पूजा के लिए अपने पैतृक गांव जाते रहते हैं। माही का परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा के ल्वाली गांव का रहने वाला है। उनका पूरा बचपन और जवानी झारखंड के रांची में गुजरी। लेकिन सोशल मीडिया पर उनको सबसे ज्यादा प्यार साउथ इंडिया से मिल रहा है।


दक्षिण भारत में थाला-थाला
जब से आईपीएल का आगाज हुआ तभी से धोनी चेन्नै सुपर किंग्स की कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने इस टीम को चार बार आईपीएल ट्रॉफी जितवाई। दक्षिण भारत में अक्सर व्यक्ति विशेष के प्रति लोगों का अथाह प्यार नजर आता है। हम कल से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड देख रहे थे। सोशल मीडिया पर 70 फीसदी से ज्यादा ट्वीट दक्षिण भारत के फैंस कर रहे थे। चेन्नै में उनका 41 फिट ऊंचा कटआउट लगाया गया है। 2018 में भी उनका कटआउट वहां पर लगाया गया था। इसके अलावा चेन्नै, तमिलनाडु, बैंगलोर, हैदराबाद सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में उनके जन्मदिन के दिन फ्री में लंगर बंटवाए जा रहे हैं। लोगों का फ्री इलाज किया जा रहा है। इस तरह लोगों ने अलग-अलग ऐलान कर रखा है।


अलग-अलग तरह से मना रहे जश्न
लोग उनकी तस्वीर रखकर उनका केक काट रहे हैं। फैंस अपने शरीर में टैटू गुदवाकर उनको बर्थडे विश भेज रहे हैं। फैंस धोनी को थाला कहते हैं। थाला की तमाम तस्वीरें पोस्ट कर भावुक संदेश लिखकर उनको बधाई भेज रहे हैं। थाला यूं हीं नहीं करोड़ों दिलों पर बसते हैं बल्कि इसके पीछे कारण है उनका स्वभाव। कैप्टन कूल के चेहरे में कभी सिकन देखने को नहीं मिली। न खुशी में बहुत खुशी और न गम में बहुत गम एक दम गंभीर रहने वाले धोनी मैदान पर दुश्मनों को अपनी जाल में फंसाने में उस्ताद थे। शायद ही कोई होगा जो 2007 टी20 वर्ल्डकप फाइनल भूला होगा। उसमें भी वो आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा के हाथों में गेंद थमा देना। ऐसा सिर्फ और सिर्फ माही ही कर सकते थे।


पैतृक गांव उत्तराखंड में
माही का पैतृक गांव उत्तराखंड में है, माही का बचपन रांची में बीता और धोनी के प्यार में साउथ इंडिया डूबा। अक्सर देखा जाता है कि नेता, अभिनेता, खिलाड़ी, कोई भी खास इंसान जहां से ताल्लुक रखता है वहां के लोगों का प्यार उनके लिए कुछ खास ही होता है। हर शख्स अपने आप को उससे जोड़कर बताता है। ये स्वाभाविक होता है। मगर धोनी के साथ मामला दूसरा ही है। धोनी रांची के हैं मगर दक्षिण भारत के लोग कहते हैं थाला अपना भाई है।

नेता, अभिनेता सभी दे रहे बधाई
कल से ही धोनी के नाम पर आयोजन किए जा रहे हैं। आखिरकार ऐसा कैसे हुआ ? सिर्फ इसलिए क्योंकि धोनी चेन्नै सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। नहीं इसके पीछे का कारण है, धोनी का अटैचमेंट। क्रिकेट के मैदान से लेकर पाकिस्तान से लगती सरहद तक। धोनी यूनिफॉर्म में जब होते हैं तो फिर वो सिर्फ और सिर्फ उसी के लिए सोचते हैं। 2007 से लेकर 2017 तक भारतीय टीम को विश्वकप जितवाने से लेकर एक नई युवा टीम तैयार करने का पूरा श्रेय धोनी का होता है। महेंद्र सिंह धोनी के प्यार में आज पूरा दक्षिण भारत जश्न मना रहा है। नेता अभिनेता सभी लोग उनको बधाई दे रहे हैं।


एक खिलाड़ी से कहीं बड़े हैं धोनी
धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी, एक कप्तान, एक बेहतरीन फिनिशर ने कहीं ज्यादा बड़े हो गए हैं। विवादों में उनका नाम रहा, आलोचना उनकी खूब हुई मगर मझाल है कि आजतक उन्होंने कोई ऐसा रिएक्शन दिया हो जिससे ये लगे कि धोनी को गुस्सा रहा हो। 2022 आईपीएल में चेन्नै के साथ विवाद रहा। पहले धोनी ने कप्तानी जडेजा को सौंपी उसके बाद जड्डू कप्तानी छोड़कर चले गए, फिर धोनी ने कमान संभाली और टीम को जीत भी दिलाई मगर इस बार सीएसके प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई। उसके बावजूद उनके फैंस ने उनकी आलोचना नहीं की। उनके चाहने वालों की ख्वाहिश है कि 2023 आईपीएल में माही इस टीम को ट्रॉफी जिताकर आईपीएल को भी अलविदा कह देंगे।

वाकई धोनी आप खास हैं....
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है कि धोनी आप एक क्रिकेटर से ऊपर हैं। आप मेरे भगवान हैं। एक और यूजर ने लिखा है कि माही जैसा दुनिया में कोई नहीं। सोशल मीडिया आज पूरा येलो-येलो है। फैंस अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं। धोनी अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। वो भी आज भावुक होंगे ये सब पढ़कर। दक्षिण भारत में उनका प्यार खास है। वहां के फैंस थाला के जन्मदिन में कई नेक कार्य भी कर रहे हैं। उनके कटआउट लगाए जा रहे हैं। उनके नाम पर दान किया जा रहा है। वाकई धोनी आप खास हैं....

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...