Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 95

अमेठीः कांग्रेस में सोशल मीडिया के प्रदेश कोआर्डिनेटर ने सुबह ज्वाइन की भाजपा, शाम को लौट आए कांग्रेस में

कांग्रेस के सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर विकास अग्रहरि ने सुबह भाजपा ज्वाइन की। तस्वीरें वायरल होने के बाद वह फिर से कांग्रेस में लौट आए हैं।

अमेठीः कांग्रेस में सोशल मीडिया के प्रदेश कोआर्डिनेटर ने सुबह ज्वाइन की भाजपा, शाम को लौट आए कांग्रेस में

सियासत का खेल शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को एक अलग नजारा देखने को मिला। सुबह भाजपा ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी की मौजूदगी में कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। यह खबर तेजी के साथ सियासी गलियारे में फैल गई। हालांकि शाम को कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता आयोजित कर विकास अग्रहरि ने कहा कि वह अमेठी सांसद से सिर्फ शिष्टाचारवश मिलने गए थे, भाजपा में शामिल होने की बात को उन्होंने खारिज किया है। कहा कि वह पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है।

भाजपा प्रवक्ता चंद्र मौलि सिंह ने दावा किया था कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति जूबिन इरानी की मौजूदगी में कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने विकास अग्रहरि को पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें पटका भी पहनाया। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

इसके बाद शाम को ही पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जहां जगदीशपुर के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह शिष्टाचार वश सांसद स्मृति ईरानी से मिलने उनके आवास पर गए थे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने राम मंदिर प्रसाद स्वरूप भगवा गमछा उनके गले में डाल दिया। सांसद आवास से बाहर आने पर मीडिया के माध्यम से पता चला कि उन्हें भाजपा ज्वाइन करा दिया गया है। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। वह पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है। वे आत्मा से कल भी कांग्रेस में थे आज भी हैं, आगे भी कांग्रेस में ही रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने कहा कि विकास बृहस्पतिवार की सुबह भाजपा ज्वाइन करने के लिए ही आए थे, जिसके चलते उन्हें पार्टी में ज्वाइन कराया गया। शाम तक वह किसी के बहकावे में आकर वापस हो गए हैं। कहा कि अब आगे से जिसे पार्टी में ज्वाइन कराया जाएगा, उसका लिखित व रिकॉर्ड बयान भी रखा जाएगा।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...