Breaking News

Saturday, October 5, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 704

बाराबंकी: प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भाजपा जनविश्वास यात्रा में उमड़ी भीड़ देख हुए गदगद

भाजपा की जनविश्वास यात्रा जिस उम्मीद के साथ बाराबंकी पहुंची उससे ज्यादा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में उमड़ी भीड़ देखकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गदगद हो गए।

बाराबंकी: प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भाजपा जनविश्वास यात्रा में उमड़ी भीड़ देख हुए गदगद

बाराबंकी: भाजपा की जनविश्वास यात्रा जिस उम्मीद के साथ बाराबंकी पहुंची उससे ज्यादा उत्साह देखने को मिला। यह यात्रा नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार कर गई। यात्रा में उमड़ी भीड़ देखकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गदगद हो गए। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख पूरी यात्रा के दौरान भाजपा नेता हिलाकर सभी का अभिवादन करते रहे।


जिले के हैदरगढ़ के लाही बार्डर से जिले में प्रवेश करने वाली इस यात्रा का स्वागत करने के लिए यहां हर विधानसभा से पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह ही पहुंच गए थे। यहां पर स्वागत के दौरान माल्यार्पण का सिलसिला चलता रहा। यात्रा जब नईसड़क पर पहुंची तो यहां हैदरगढ़ व दरियाबाद दोनों विधायकों का घर होने के कारण जोरदार स्वागत की तैयारी पहले ही कर ली गई थी। यात्रा जब दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र पहुंची तो यहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई।




जिला मंत्री कल्पना तिवारी के साथ महिला कार्यकर्ताओं की भीड़


रामसनेहीघाट में मंच पर संबोधन के लिए पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भीड़ व उत्साह देखकर अभिभूत हो गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि, "जनता व जर्नादन का मन व मत दोनों भाजपा के साथ है।" इस दौरान दरियाबाद विधायक सतीश चन्द्र शर्मा भी उत्साह में आकर नारे लगाने शुरू कर दिए। रामनगर में भाजपा की महिला मोर्चा की जिला मंत्री कल्पना तिवारी के साथ महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ सुबह से ही जमी थी। एमएलसी विजय बहादुर पाठक पूरी शिद्दत से यात्रा में शामिल रहे तो भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश पूरा दिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाए रहे।




टिकटार्थियों में मची रही होड़


जिन सड़कों से यात्रा गुजरनी थी उन पर रातों रात सैंकड़ों होर्डिंग लग चुकी थी। विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्रों में टिकट मांगने वाले नेताओं ने भी अपना प्रदर्शन किया। पूरी यात्रा के दौरान टिकटार्थियों ने अपने समर्थकों के साथ यात्रा में भाग लिया। जितने टिकटार्थी उतनी जगहों पर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी प्रदेश अध्यक्ष व बड़े पदाधिकारियों को अपना परिचय बताने व उनके साथ फोटो खिंचवाने में मस्त रहे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...